Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं:बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा- पार्टी में बदलाव जरूरी

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने और नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के अभिनंदन समारोह के अवसर पर था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए पदाधिकारियों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराना और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 'संगठन पर्व' के माध्यम से पार्टी हर तीन वर्ष के बाद संगठन में एक बड़ा बदलाव करती है, जो एक सतत प्रक्रिया है। फतेहचंद वर्मा ने आगे कहा कि पुराने पदाधिकारियों के स्थान पर नए कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए जाते हैं, जिससे संगठन चुस्त और दुरुस्त रहता है। उन्होंने पूर्व पदाधिकारियों से मायूस न होने बल्कि नए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए संगठन और पार्टी के सिद्धांतों से अवगत कराने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष ने जोर दिया कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और उन्हें संगठन के सामने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी टीम को अनुशासन के साथ एकजुट होकर चारों सीटों पर भाजपा का परचम लहराने का लक्ष्य दिया। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा संगठन की यह खासियत है कि जो कार्यकर्ता सबसे पीछे की पंक्ति में बैठता है, उसे भी सबसे आगे की पंक्ति में बैठने का अवसर मिलता है। उन्होंने नए दायित्व मिलने वाले कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियां समझते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत ने बताया कि जिलाध्यक्ष के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के बाद संगठन पर्व की लंबी प्रक्रिया के तहत भाजपा को नई कार्यकारिणी मिली है। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से कार्यकर्ता हैं, जिन्हें पहली बार संगठन में दायित्व मिला है।इस दौरान डॉ. विकास शर्मा ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश कटियार में कहा संगठन में बदलाव एक सतत प्रक्रिया है। परिवर्तन प्रकृति का नियम है इसलिए पूर्व हुए पदाधिकारियों को मायूस न होकर नए पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करना है। पूर्व विधायक एवं कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार ने कहा पुराने और नए पदाधिकारियों का लक्ष्य है 2027 में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर ने कहा नए कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति के अनुरूप सक्रिय रहने और जनता के बीच पहुंच बढ़ाने का कार्य करना है। सभी अनुशासित व समर्पित रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। यह लोग रहे मौजूद इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने किया। इस अवसर पर आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी, पूर्व जिला महामंत्री संदीप शाक्य, संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि राहुल राजपूत, खीमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नवाबगंज नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री गोपाल राठौर, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया, अनुराग दुबे, अनु रश्मि दुबे, सर्वेश कुशवाहा, ठाकुर जितेंद्र सिंह,अशनील दिवाकर, संदेश राजपूत, अभिषेक बाथम, मनोज गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री अनुराग सिंह, पंकज पाल, मनोज गंगवार, शिव मोहन सिंह ,अभिषेक बाजपेई, श्वेता दुबे, प्रतिभा राजपूत, हिना दवे, सह मीडिया प्रभारी पियूष त्रिपाठी कार्यालय मंत्री संजय सिंह, जिला आईटी संयोजक रजनीश मिश्रा, डॉ उदय प्रताप सिंह, रवि बाजपेई, मुकेश गुप्ता, अमूल्य गंगवार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हसनैन खान, नवनीत पांडे, सत्यवर्धन सिंह राठौर, अंकित गुप्ता, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, पूर्व जिला महामंत्री डॉ प्रभात अवस्थी, लालाराम शाक्य, विकास पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश में पहली बार इच्छामृत्यु, हरीश राणा की मौत:13 साल से कोमा में थे, सुप्रीम कोर्ट ने 13 दिन पहले इजाजत दी थी
    Next Article
    बलिया में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने युवक के पास से चाकू बरामद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment