Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bihar Politics में नया बवाल! Tejashwi का दावा- BJP कर रही JDU को खत्म करने की साजिश

    3 hours from now

    1

    0

    बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब से यह सरकार सत्ता में आई है, आम नागरिकों और गरीबों को परेशानी झेलनी पड़ी है। नोटबंदी के दौरान, कोविड के दौरान और अब गैस की कमी के समय आपने इसे देखा ही होगा। इसका मतलब है कि सरकार पूरी तरह विफल हो गई है। सरकार का काम यह सुनिश्चित करना है कि जनता को कोई परेशानी न हो। अगर कमी है, तो आपने क्या व्यवस्था की है? आपने ऐसी क्या रणनीति बनाई है जिससे हमारे आम नागरिकों को असुविधा न हो? इसे भी पढ़ें: Bihar में अब धार्मिक स्थल-स्कूल के पास नहीं बिकेगा Meat-Fish, Action में Dy CM Vijay Sinhaतेजस्वी यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री राज्यसभा जाना नहीं चाहते थे। उन्हें जबरदस्ती राज्यसभा भेजा जा रहा है। हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि भाजपा जनता दल यूनाइटेड को खत्म करना चाहती है। हम सिर्फ इतना कहेंगे कि मुख्यमंत्री राष्ट्रपति बन गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के फैसले अंतिम नहीं होते। मुख्यमंत्री का चेहरा सामने रखकर जनता दल यूनाइटेड के कुछ लोग खुद फैसले लेते हैं। उन्होंने भाजपा के साथ जनता दल यूनाइटेड को खत्म करने का समझौता किया है। वे इसी काम में लगे हुए हैं।दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिये गए, क्योंकि पार्टी के शीर्ष पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। नीतीश दिसंबर 2023 में लोकसभा चुनाव से पहले ललन सिंह के जद(यू) अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से ही पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। नीतीश (75) हाल ही में हुए चुनावों में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।  इसे भी पढ़ें: JDU में Nitish का एकछत्र राज, फिर निर्विरोध चुने गए Party President, कोई दावेदार तक नहींपूर्व राज्यसभा सदस्य एवं निर्वाचन अधिकारी अनिल प्रसाद हेगड़े ने नीतीश कुमार के जद(यू) अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की और पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में जद(यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह को उनके चुनाव का प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। हेगड़े ने यहां नीतीश कुमार के निर्विरोध जद(यू) अध्यक्ष पद के लिए चुने जाने की घोषणा की और पार्टी नेताओं को प्रमाण पत्र सौंप दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एयरफोर्स स्टेशन में काम करने वाला निकला देश का गद्दार, भारत के सीक्रेट शेयर करने के लिए पाकिस्तान से मिले कितने पैसे?
    Next Article
    ट्रंप को झूठा बता ईरान बोला मारता रहूंगा मिसाइल, बम के गुच्छों से यरुशलम को दहलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment