Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में मिला शव:परिजनों ने रात में ही कर दिया अंतिम संस्कार

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के ढरकनिया गांव में मंगलवार देर रात एक 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, मनोज शाक्य के पुत्र लविश शाक्य मंगलवार रात करीब 9 बजे अपने कमरे में गए थे। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को चिंता हुई। रात करीब 10 बजे जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो लविश का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने यह कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। लविश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक विवाहित और दूसरी अविवाहित है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रविकिशन की सीट पर कोई महिला कर सकती है दावेदारी:गोरखपुर में सीएम योगी ने कहा- लोग चाहते हैं कि आपसे छुट्टी मिल जाए
    Next Article
    गोंडा में चोरी के शक में किशोर की पिटाई, VIDEO:हाथ जोड़कर रोता रहा, कुल्हड़ उद्योग पर काम के दौरान लड़को ने पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment