Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रविकिशन की सीट पर कोई महिला कर सकती है दावेदारी:गोरखपुर में सीएम योगी ने कहा- लोग चाहते हैं कि आपसे छुट्टी मिल जाए

    11 hours ago

    2

    0

    सीएम योगी ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को साइबर फॉरेंसिक रिसर्च लैब का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने 144 छात्राओं के लिए एक नए एसी हॉस्टल की आधारशिला रखी। यह हॉस्टल Power Grid Corporation of India के सहयोग से सीएसआर फंड के तहत करीब 13.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस दौरान सीएम ने सांसद रवि किशन की चुटकी ली। सुनकर सांसद अपनी जगह से खड़े हो गए। सीएम ने कहा- मैं मानता हूं, जब अगला चुनाव आएगा तो रवि किशन की सीट पर कोई महिला दावेदारी कर सकती है। देखिए लोग चाहते हैं कि आपसे छुट्टी मिल जाए। क्योंकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब संसद से भी पास हो चुका है। प्रधानमंत्री जी की इच्छा भी है कि 2029 के चुनाव में यह लागू भी हो जाए। क्योंकि उनकी सीट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि अतिरिक्त सीट बढ़ जाएगी। इस दौरान सांसद रवि किशन और चुल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी और पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह भी मौजूद रहे। सासंद रवि किशन ने कहा- पहले माफिया का राज था। आज माफिया गायब हो गए हैं। सब लोग यूपी का नाम लेने से डरते थे। अब लोग गर्व से नाम लेते हैं। वहीं इसके बाद रवि किशन ने संजय निषाद की चुटकी ली। कहा- संजय निषाद अब अपने फोन पर हुए बात को हटा नहीं सकते। क्योंकि यहां साइबर फॉरेंसिक लैब बन गया है। कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने की रवि किशन की चुटकी। कहा- सांसद के दोनों जेब में पैसे है। उन्होंने कहा कि जबसे सांसद बने हैं, इनको कष्ट है कि इनका इनकमिंग बंद है, आउटगोकिंग चालू है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में चार हत्याओं के दोषी को फांसी की सजा:चोलापुर में एक ही पर‍िवार के चार लोगों का किया था मर्डर, 13 साल बाद आया फैसला
    Next Article
    युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में मिला शव:परिजनों ने रात में ही कर दिया अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment