Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 अप्रैल से शहर की बसें चुंगी बाहर से चलेंगी:पहचान के लिए बारकोड, अलग रंग होंगे; डीएम ने दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई शहर में जाम और अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने बस संचालन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। डीएम अनुनय झा ने निजी बस ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि 15 अप्रैल से सभी बसों का संचालन शहर की चुंगियों के बाहर से किया जाएगा। डीएम ने बताया कि शहर के विभिन्न मार्गों पर चलने वाली बसों के लिए अलग-अलग रंग निर्धारित किए जाएंगे, जिससे उनकी पहचान आसान हो सके। प्रत्येक बस पर बारकोड लगाना अनिवार्य होगा और बस मालिक व चालक का नाम भी स्पष्ट रूप से अंकित किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 15 अप्रैल 2026 से सभी बसों का संचालन नए बस स्टैंड से ही किया जाएगा। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य शहर के अंदर बढ़ते यातायात जाम को कम करना और परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाना है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भी बस ऑपरेटरों से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा, एआरटीओ अरविंद कुमार सिंह सहित कई अन्य अधिकारी और बस ऑपरेटर उपस्थित थे। प्रशासन के इस निर्णय से शहरवासियों को यातायात जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में चोरी के शक में किशोर की पिटाई, VIDEO:हाथ जोड़कर रोता रहा, कुल्हड़ उद्योग पर काम के दौरान लड़को ने पीटा
    Next Article
    'जल्द ही CM योगी का आशीर्वाद लेने आऊंगा':रिंकू सिंह बोले- IPL के चलते लखनऊ नहीं आ पाया, अपना RSO का ऑफर लेटर लूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment