Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'जल्द ही CM योगी का आशीर्वाद लेने आऊंगा':रिंकू सिंह बोले- IPL के चलते लखनऊ नहीं आ पाया, अपना RSO का ऑफर लेटर लूंगा

    4 hours ago

    2

    0

    भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने आज, बुधवार को वीडियो जारी करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 3 करोड़ रुपये के पुरस्कार और रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) नियुक्ति मिलने पर खुशी जताई है। दरअसल, कल, मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम आयोजित करके प्रदेश के खिलाड़ियों को नियुक्त पत्र और सम्मान राशि बांटा था। इसमें क्रिकेटर रिंकू सिंह नहीं पहुंचे थे। रिंकू सिंह ने आज जारी किए गए वीडियो में कहा कि IPL टीम के साथ होने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रिकेट शेड्यूल के चलते उनकी पहले से प्राथमिकता थी, जिसकी वजह से वह समारोह में उपस्थित नहीं रह पाए। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। कहा जल्द करेंगे मुलाकात रिंकू सिंह ने वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह लखनऊ आकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे, नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 3 करोड़ पुरस्कार और RSO पद से नवाजे गए हैं रिंकू उत्तर प्रदेश सरकार ने रिंकू सिंह को 3 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार के साथ रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) के पद पर नियुक्त किया है। यह सम्मान उनके क्रिकेट करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए दिया गया है। सरकार का यह कदम अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को बांटे नियुक्ति पत्र मंगलवार शाम लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पांच खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर सौंपे थे। 40 खिलाड़ियों को सम्मानित किया था। इस कार्यक्रम में गाजीपुर के राजकुमार पाल को पुलिस विभाग में DSP नियुक्त किया गया। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों में नोएडा के प्रवीण कुमार, इटावा के अजीत सिंह और गाजियाबाद के सुमिरन को पंचायती राज विभाग में अधिकारी बनाया गया। मुजफ्फरनगर की प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी (BDO) का पद सौंपा गया। सीएम योगी ने हल्के अंदाज में भी बांधा था समां मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हल्के-फुल्के अंदाज में भी नजर आए थे। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि “हमारे होम सेक्रेटरी भी गुल्ली-डंडा खेल चुके हैं,” और यह भी जोड़ा कि “चौका-छक्का कहीं भी लगे, गेंद और बल्ला यूपी का होता है।” उनकी इस टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद लोग मुस्कुराते नजर आए थे। --------------- संबंधित खबर भी पढ़िए… रिंकू सिंह जॉइनिंग लेटर लेने नहीं पहुंचे:योगी बोले- कैंप में बिजी हैं; चुटकी ली- हमारे होम सेक्रेटरी भी गुल्ली-डंडा खेल चुके सीएम योगी लखनऊ में मंगलवार शाम यूपी के 5 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर सौंपे। साथ ही 40 खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इनमें क्रिकेटर रिंकू सिंह भी शामिल हैं। उन्हें खेल अफसर (RSO) बनाया गया है। हालांकि, रिंकू सिंह जॉइनिंग लेटर लेने कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 अप्रैल से शहर की बसें चुंगी बाहर से चलेंगी:पहचान के लिए बारकोड, अलग रंग होंगे; डीएम ने दिए निर्देश
    Next Article
    मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष हुए नाराज:कुर्सी छोड़कर बाहर निकले, तहसीलदार हाथ जोड़ते रहे; योगेंद्र उपाध्याय बोले- अतीक संत था क्या?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment