Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में सड़क सुरक्षा बैठक, एडीएम ने दिए निर्देश:दुर्घटनाएं रोकने और यातायात नियमों के पालन पर जोर

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर में जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन और जन-जागरूकता बढ़ाने पर विस्तृत समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और रोड मार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़क से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, विशेषकर मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले टी-पॉइंट्स और ब्लाइंड मोड़ों पर, मोड़ से कम से कम एक किलोमीटर पहले साइनेज, रिफ्लेक्टर और स्पीड ब्रेकर्स की समुचित व्यवस्था करें। इसका उद्देश्य वाहन चालकों को सचेत करना और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। परिवहन विभाग को बिना फिटनेस, बिना परमिट और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, एम्बुलेंस सेवाओं की तत्परता और दुर्घटना के बाद त्वरित उपचार की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। पुलिस विभाग को ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, विद्यालयों और महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के भी आदेश दिए गए। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:अन्य दो लोग घायल, आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत
    Next Article
    सहारनपुर में राशन कार्ड काटे जाने पर पार्षदों का विरोध:आयकर रिटर्न के आधार पर गरीबों को वंचित करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment