Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में राशन कार्ड काटे जाने पर पार्षदों का विरोध:आयकर रिटर्न के आधार पर गरीबों को वंचित करने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में राशन कार्ड धारकों के नाम काटे जाने का मामला गरमा गया है। आयकर रिटर्न को आधार बनाकर पात्र लाभार्थियों को सूची से बाहर करने के आरोपों के बीच बुधवार को पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया। वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में सर्वदलीय पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर इस पूरे मामले पर आपत्ति दर्ज कराई। पार्षदों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से राशन डीलर कार्ड धारकों को बुलाकर उन्हें इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़ी सूची दिखा रहे हैं और उनके नाम राशन कार्ड से काटने की बात कह रहे हैं। कई स्थानों पर डिपो होल्डर दबाव बनाकर पात्र लोगों को राशन देने से भी इनकार कर रहे हैं, जिससे गरीब परिवारों के सामने खाद्यान्न का संकट खड़ा हो गया है। पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने जिला पूर्ति अधिकारी को बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा आयकर रिटर्न भरना यह साबित नहीं करता कि वह अपात्र है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कई गरीब परिवार अपने बच्चों की शिक्षा, बेटियों के विवाह या छोटे कारोबार के लिए बैंक से ऋण लेने हेतु रिटर्न दाखिल करते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 7 लाख रुपये तक और वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स छूट दी गई है। इसके बावजूद लोगों को गलत तरीके से परेशान किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि तत्काल सभी राशन डिपो धारकों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि बिना उचित जांच के किसी भी पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड न काटा जाए और सभी को नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही, पार्षदों ने कुछ गैस एजेंसियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि कई एजेंसियां उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं करा रहीं और बड़े स्तर पर गैस की कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने गोपनीय रूप से ऐसे लोगों के नाम सौंपते हुए जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में सड़क सुरक्षा बैठक, एडीएम ने दिए निर्देश:दुर्घटनाएं रोकने और यातायात नियमों के पालन पर जोर
    Next Article
    चित्रकूट के बाल्मिक आश्रम महंत पर विवाद गहराया:पूर्व सांसद ने तत्काल कार्रवाई की मांग की, डीएम को लिखा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment