Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेंशनरों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन:समानता के अधिकार की मांग, प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर सैकड़ों पेंशनरों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पेंशनरों के हक और अधिकार की आवाज उठाते हुए सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। यह प्रदर्शन संयुक्त पेंशनर कल्याण समिति के बैनर तले संगठन के जिला संयोजक के नेतृत्व में किया गया। पेंशनरों ने पेंशन में समानता और सातवें वेतन आयोग में प्रदत्त नियमों के आधार पर पेंशन दिए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले लोगों की पेंशन अलग तय की गई है, जबकि उससे पूर्व सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को अलग पेंशन दी जा रही है। पेंशनरों ने इसे सरकार द्वारा किया जा रहा भेदभाव बताया। संगठन के जिला संयोजक सुनीत पाल सिंह चौहान ने कहा कि सभी पेंशनर्स अपनी मांगों को लेकर एकत्रित हुए हैं और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपने आए हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार पेंशनरों के साथ अन्याय कर रही है, विशेषकर 2026 के बाद और उससे पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की पेंशन में अंतर और सातवें वेतन आयोग के अधिकारों को छीनने के संबंध में। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में टेंपो चालकों का प्रदर्शन:यातायात विभाग पर उत्पीड़न और अवैध चालान का आरोप
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में अशोक जयंती पर विशाल बाइक रैली:भाजपा नेता ने रैली के जरिए दिखाई ताकत, 2500 बाइक से निकली रैली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment