Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में NEET-UG परीक्षा शुरू:13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, गहन जांच के बाद मिला प्रवेश

    2 hours ago

    2

    0

    देवरिया में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा रविवार को शुरू हुई। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। इसमें कुल 5735 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। प्रशासन ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से ही अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया गया था। प्रवेश द्वार पर सबसे पहले उनके प्रवेश पत्र और आधार कार्ड की जांच की गई। इसके बाद, अंदर भेजे गए अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें धातु जांच, सामान की तलाशी और बायोमेट्रिक सत्यापन शामिल था। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। केंद्रों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। नकल रोकने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 300 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त, एसओजी और एसटीएफ की टीमें भी लगातार निगरानी कर रही हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्रों में बीआरडी पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, बाबा राघव दास इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक और गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगांवा सहित कुल 13 केंद्र शामिल हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली के महानिदेशक के निर्देश पर जिला प्रशासन ने खंड शिक्षा अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया है। इनमें गोपाल मिश्र, जयराम, राजकिशोर सिंह, पंकज कुमार सिंह, सूरज कुमार, उपेंद्र कुमार भारती, अमित कुमार सिंह, रामप्यारे राम, विनयशील मिश्र, देवमुनि वर्मा, संजीव कुमार सिंह, विजय कुमार ओझा और राजेश कुमार शामिल हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और नकल रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी के साथ परीक्षा संपन्न कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में NEET-UG 2026 परीक्षा शुरू:5 केंद्रों पर 2400 अभ्यर्थी शामिल, तीन स्तरीय चेकिंग के बाद प्रवेश, घड़ी और बालों के क्लेचर तक उतरवाए
    Next Article
    बहराइच में 8 साल के बच्चे पर कुत्ते का हमला:हाथ-पैर में गहरे घाव, जिला अस्पताल में इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment