Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में NEET-UG 2026 परीक्षा शुरू:5 केंद्रों पर 2400 अभ्यर्थी शामिल, तीन स्तरीय चेकिंग के बाद प्रवेश, घड़ी और बालों के क्लेचर तक उतरवाए

    2 hours ago

    2

    0

    सीतापुर। देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा रविवार को जनपद के पांच परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है। परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न केंद्रों पर कुल 2400 पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 1 बजे से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्र के गेट से लेकर परीक्षा कक्ष तक तीन स्तरीय चेकिंग व्यवस्था लागू की गई थी। इसमें बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई। प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि कोई भी परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी, जेवरात, बालों में क्लेचर या अन्य किसी भी प्रकार की सामग्री लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेगा। केवल एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश की अनुमति दी गई। नियमों का सख्ती से पालन कराया गया।जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष बनी रहे। सभी परीक्षा केंद्र शहर क्षेत्र में बनाए गए थे, ताकि दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में निलंबित SSI का वीडियो:फारसी गाने पर 'रहमान डकैत' स्टाइल में नाचते दिखे अरुण कुमार
    Next Article
    देवरिया में NEET-UG परीक्षा शुरू:13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, गहन जांच के बाद मिला प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment