Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में महिला बच्ची के साथ थाने में बैठी:पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के गौरीबाजार थाने में एक महिला अपनी चार साल की बच्ची के साथ घंटों बैठी रही। महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बस स्टैंड गौरीबाजार निवासी रम्भा देवी ने 13 अप्रैल 2026 को मिशन शक्ति केंद्र पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति अभय जायसवाल, सास, ससुर और देवर द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष उन्हें घर में रहने नहीं दे रहा है और अपशब्दों का प्रयोग कर धमकियां दे रहा है। रम्भा देवी ने यह भी आरोप लगाया कि उन पर दबाव बनाकर तलाक के कागजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए हैं। बताया गया कि रम्भा और अभय ने लगभग पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था और उनकी एक चार वर्षीय बेटी भी है। इसके बावजूद महिला को ससुराल में रहने नहीं दिया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद मिशन शक्ति टीम ने तत्काल महिला की काउंसलिंग की और उसे हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने गौरीबाजार थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभय जायसवाल और अभिषेक जायसवाल को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया:मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई
    Next Article
    संभल में 15 साल बाद घर लौटे युवक की मौत:किन्नर समुदाय के साथ रहने वाले रात में गांव छोड़ गए अज्ञात लोग, सड़क पर मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment