Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 15 साल बाद घर लौटे युवक की मौत:किन्नर समुदाय के साथ रहने वाले रात में गांव छोड़ गए अज्ञात लोग, सड़क पर मिला शव

    5 hours ago

    1

    0

    संभल के असमोली थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब 15 साल पहले घर छोड़कर गया यह युवक देर रात अपने गांव लौटा था, जहां उसका शव सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ओवरी गांव निवासी अली वारिस पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। अली वारिस लगभग 15 साल पहले अपना घर छोड़कर चला गया था और वर्तमान में बदायूं जिले के इस्लामनगर क्षेत्र में रह रहा था। वह वहां किन्नर समुदाय के साथ काम करता था। परिजनों के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे अली वारिस के भाई ताहिर पुत्र कल्लू के पास नाजिश नामक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि अली वारिस की तबीयत खराब है और उन्हें तुरंत आने को कहा। ताहिर ने सुबह आने की बात कही थी। इसी बीच, इस्लामनगर से कुछ लोग अली वारिस को लेकर ओवरी गांव पहुंच गए। बताया जा रहा है कि रात करीब 2:30 बजे अली वारिस को गांव में पानी की टंकी के सामने सड़क किनारे छोड़ दिया गया। उसी दौरान जंगल की ओर से आ रहे एक ग्रामीण युवक ने उसे सड़क पर पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। असमोली थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी ने बताया कि परिजनों के मुताबिक, अली वारिस की पीलिया (जॉन्डिस) की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में महिला बच्ची के साथ थाने में बैठी:पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
    Next Article
    दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन, पिता ने डायरेक्ट की फिल्म… ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के फर्स्ट लुक का क्यों बन रहा मजाक?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment