Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया:मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई

    5 hours ago

    1

    0

    हरदोई में मंगलवार को सीतापुर रोड स्थित जिला अग्निशमन कार्यालय पर अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि यह दिवस हर साल 14 अप्रैल को 1944 में मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण विस्फोट में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों के बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और आग से बचाव से संबंधित जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जिंदपीर चौराहा, हरदोई रेलवे स्टेशन, लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, अटल चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन और डीएम चौराहा होते हुए वापस जिला अग्निशमन कार्यालय पहुंची। इस दौरान दमकल कर्मियों ने लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए और पंपलेट वितरित कर आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। रैली में लोगों को आग से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए जनपद के व्यक्तियों को फ्लैग पिन भी लगाए गए। इस मौके पर अग्निशमन अधिकारी शिवराम सिंह यादव समेत दमकल कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    108-102 एम्बुलेंस चलाने वाली कंपनी के प्रेसीडेंट को धमकी:अज्ञात नंबरों से आ रहे कॉल, हजरतगंज थाने में FIR
    Next Article
    देवरिया में महिला बच्ची के साथ थाने में बैठी:पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment