Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    108-102 एम्बुलेंस चलाने वाली कंपनी के प्रेसीडेंट को धमकी:अज्ञात नंबरों से आ रहे कॉल, हजरतगंज थाने में FIR

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 108-102 एम्बुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रेसीडेंट टी.वी.एस.के रेड्डी को अज्ञात नंबरों से धमकी मिलने का सामने आया है। इस संबंध में कंपनी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर राजकमल राय ने हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एलडीए कॉलोनी आशियाना निवासी राजकमल राय ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज कंपनी में असिसटेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बीते कुछ समय से अलग-अलग नंबरों से बार-बार कॉल कर कंपनी के प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी को धमकाया जा रहा है। इससे वह मानसिक तनाव में हैं और उनके काम में दिक्कत आ रही है। 108-102 इमरजेंसी सेवा का संचालन करती है कंपनी राजकमल राय ने आशंका जताई है कि यह हरकत अर्चिता टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक विजय मिश्रा द्वारा कराई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। टीवीएसके रेड्डी को कंपनी ने प्रदेश में 108 और 102 इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवाओं का संचालन अच्छे से जारी रखने के लिए जिम्मेदारी दी है। पुलिस को कॉल डिटेल सौंपी संस्था की तरफ से पुलिस को कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल्स भी सौंपी गई हैं। मामले में आशियाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके नंबर की डिटेल निकालकर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने अंबेडकर जयंती पर किया नमन:संविधान की रक्षा का संकल्प लिया, देवरिया में कार्यक्रम
    Next Article
    हरदोई में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया:मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment