Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने अंबेडकर जयंती पर किया नमन:संविधान की रक्षा का संकल्प लिया, देवरिया में कार्यक्रम

    5 hours ago

    1

    0

    देवरिया में समाजवादी पार्टी (सपा) ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सपा के जिला कार्यालय, बांस देवरिया में डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद, पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामगुलाम टोला, ग्राम सभा बड़हरा वार्ड नंबर-2 और पिपरपाती में स्थापित डॉ. अंबेडकर की मूर्तियों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान "बाबा साहब अमर रहें", "संविधान बचाओ–देश बचाओ" और "सामाजिक न्याय जिंदाबाद" जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। सपा कार्यालय के मुलायम सिंह यादव सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और न्याय प्रदान करता है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान समय में संविधान की मूल भावना को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं, ऐसे में समाजवादी पार्टी का यह दायित्व है कि वह जन-जन को जागरूक करे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हृदय नारायण जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहब का जीवन वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम में रणवीर यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज-तिर्वा में अंबेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा:शहर में रूट डायवर्ट, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात
    Next Article
    108-102 एम्बुलेंस चलाने वाली कंपनी के प्रेसीडेंट को धमकी:अज्ञात नंबरों से आ रहे कॉल, हजरतगंज थाने में FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment