Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज-तिर्वा में अंबेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा:शहर में रूट डायवर्ट, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

    5 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले भर में मंगलवार को अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कन्नौज शहर के काजीटोला मोहल्ले से शोभायात्रा निकाली गई। जबकि तिर्वा में मंडी समिति से यात्रा निकाली गई। जिसमें महिला और पुरुष बड़ी तादात में शामिल हुए। शोभयात्रा के दौरान शहर में रूट डायवर्ट कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स मौजूद रहा। अंबेडकर जयंती पर कन्नौज शहर में दोपहर बाद बाइक रैली निकाली गई। जिसकी शुरुआत शहर के काजीटोला मोहल्ला से हुई। ये बाइक रैली ग्वाल मैदान, लाखन तिराहा, चिरैयागंज, मकरंदनगर, सरायमीरा तिर्वा क्रासिंग होते हुए वापस काजीटोला पहुंची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने रूट डायवर्ट कर दिया। पुलिस लाइन रोड से शहर की ओर जाने वाले वाहनों को लल्लनमियां मस्जिद से फूलमती मन्दिर की तरफ मोड़ दिया। इसी तरह मकरंदनगर और सरायमीरा से भी वाहनों को डायवर्ट किया गया। इसी तरह तिर्वा नगर में भी अंबेडकर शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। ये शोभायात्रा मंडी समिति के पास से शुरू हुई। जिसमें आसपास गांव से पहुंची युवाओं की टोलियां भी शामिल हुईं। जिसमें रमाबाई और गौतमबुद्ध की झांकियां भी शामिल हुईं। कार्यक्रम समापन स्थल पर भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान एसडीएम तिर्वा राजेश कुमार, सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखा। शोभायात्रा में भाजपा विधायक कैलाश राजपूत, बीजेपी जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, समरजीत दोहरे, प्रभात वर्मा (लालू), पूर्व चेयरमैन बिनोद गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, सपा से विधानसभा प्रत्याशी रहे अनिल पाल, हरगोविंद सिंह, दीपचंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे। सपा कार्यालय में मनाई जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। यहां जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान जय कुमार तिवारी, हसीब हसन, आनंद यादव, पीपी सिंह बघेल, रिंकू खान, अनुराग यादव समेत कई लोग मौजुद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बेटे को जन्म देकर मां ने तोड़ा दम:दफन से पहले मायके वालों ने पुलिस बुलाई, बोले- बेटी की हत्या हुई, पोस्टमॉर्टम कराएंगे
    Next Article
    सपा ने अंबेडकर जयंती पर किया नमन:संविधान की रक्षा का संकल्प लिया, देवरिया में कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment