Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में बेटे को जन्म देकर मां ने तोड़ा दम:दफन से पहले मायके वालों ने पुलिस बुलाई, बोले- बेटी की हत्या हुई, पोस्टमॉर्टम कराएंगे

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ इलाके में डिलीवरी के बाद एक विवाहित की मौत हो गई। कफ़न-दफन से पहले मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब विस्तार से समझें पूरा मामला… सदर बाजार थाना क्षेत्र के भट्टागांव निवासी काजल खान (21) की शादी 21 अप्रैल 2025 को राजगढ़ निवासी आफताब खान से हुई थी। पति के मुताबिक 8 अप्रैल को काजल ने झोकनबाग स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के 24 घंटे बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। प्लेटलेट्स, शुगर और बीपी गिरने से हालत गंभीर परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने बताया कि काजल की प्लेटलेट्स, शुगर और ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिर गए थे और उसे तत्काल डायलिसिस की जरूरत थी। 10 अप्रैल को उसे मेडिकल कॉलेज के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत आफताब ने बताया कि 11 अप्रैल को काजल को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो दिन इलाज चला, लेकिन 13 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। सोमवार को जब काजल का शव राजगढ़ लाया गया और सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी हो रही थी, तभी मायके पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। ससुर जावेद खान के अनुसार, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दफनाने से रोक दिया और पुलिस को बुला लिया। पति ने आरोपों को बताया गलत पति आफताब का कहना है कि उसने पत्नी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई। उसका आरोप है कि मायके पक्ष बच्चे को अपने साथ ले जाने के लिए झूठे आरोप लगाकर दबाव बना रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, मृतक के मायके वाले कैमरे पर कुछ भी बोलने को राजी नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ एनकाउंटर को लेकर भाजपा एमएलसी ने उठाए सवाल:एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
    Next Article
    कन्नौज-तिर्वा में अंबेडकर जयंती पर निकाली शोभायात्रा:शहर में रूट डायवर्ट, सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment