Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ एनकाउंटर को लेकर भाजपा एमएलसी ने उठाए सवाल:एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के शहर कोतवाली पुलिस द्वारा जिओ कंपनी के एरिया मैनेजर के साथ की गई मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में किए गए धर्मेंद्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह के एनकाउंटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। आजमगढ़ पुलिस ने आप धर्मेंद्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह अंशुमान सिंह और राहुल राय का नाम पुलिस की विवेचना में आने का दावा किया था। इसी क्रम में अभियुक्त धर्मेंद्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। जबकि दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। इस मामले को लेकर जहां करणी सेना ने आजमगढ़ पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए थे वहीं भाजपा के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने इस मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के ACS संजय प्रसाद को फोन करके इस मामले में आपत्ति दर्ज कराई है। भाजपा एमएलसी बोले दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में भाजपा के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष को गलत तरीके से एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड होना बताया है जिसे बाद में पुलिस ने नष्ट कर दिया। विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि देवतुल्य कहे जाने वाले बूथ अध्यक्ष के साथ यह घटना करने वाले और इसमें शामिल पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में शॉर्ट सर्किट से घर में आग:बच्चों के एडमिशन के रुपए जले, लाखों की गृहस्थी खाक
    Next Article
    झांसी में बेटे को जन्म देकर मां ने तोड़ा दम:दफन से पहले मायके वालों ने पुलिस बुलाई, बोले- बेटी की हत्या हुई, पोस्टमॉर्टम कराएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment