Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में शॉर्ट सर्किट से घर में आग:बच्चों के एडमिशन के रुपए जले, लाखों की गृहस्थी खाक

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के थाना चकेरी सनिगवां सराय में एक किसान के घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए की गृहस्थी, डेढ़ लाख रुपए के आभूषण और 80 हजार रुपए की नकदी जलकर राख हो गई। ये की चपेट में आने से पूरा घर खाक हो गया, इतना ही नहीं दूसरे दिन भी आग सुलगती रही। किसान शिवलाल ने बताया कि वह किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के समय उनकी मां नैंचो घर पर थीं, जबकि बेटी दिव्यांशी स्कूल गई थी। शिवलाल अपने पिता जगमोहन लाल, पत्नी पुष्पा देवी, सगुन और प्रियांशी के साथ सोमवार को गेहूं की कटाई के लिए खेत गए हुए थे। मोहल्ले वालों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी। जब परिवार घर पहुंचा, तो पूरा मकान आग की चपेट में था। पड़ोसियों ने उनकी बुजुर्ग मां को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। आग से उनकी लाखों की गृहस्थी, 1.5 लाख रुपए के आभूषण और 80 हजार रुपए की नकदी पूरी तरह नष्ट हो गई। शिवलाल ने बताया कि उन्होंने यह 80 हजार रुपए अपनी दोनों बेटियों के निजी स्कूल में दाखिले और बैंक में खाता खुलवाने के लिए बचाकर रखे थे। आग में यह राशि जल जाने से उनके बच्चों के भविष्य की उम्मीदें टूट गई हैं। उन्होंने कानपुर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। सूचना मिलने पर सोमवार को एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझाने के बावजूद घर में दूसरे मंगलवार को भी सुलगती रही। वहीं, इस आग से पूरा परिवार आर्थिक रूप से टूट गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन में मद्द की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि प्रधान, पार्षद और कई नेता आए, किसी ने मद्द नहीं की सिर्फ आश्वासन देकर लौट गए। फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि सूचना मिलते ही एक दमकल ने आग बुझा दी थी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। शुरुआती पूछताछ में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गडकरी ने दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर का निरीक्षण किया:बागपत में परियोजना की प्रगति और उपयोगिता पर संतोष व्यक्त किया
    Next Article
    आजमगढ़ एनकाउंटर को लेकर भाजपा एमएलसी ने उठाए सवाल:एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment