Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में घर में घुसकर किरायेदारों पर हमला:महिलाओं से अभद्रता का आरोप, वीडियो आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां बगहा मठिया में घर में घुसकर किरायेदारों के साथ मारपीट और महिलाओं से अभद्रता की गई। इस घटना का वीडियो मंगलवार को वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम चकियवा, थाना कोतवाली निवासी दिलीप कुमार ने बगहा मठिया में अपनी जमीन पर नया मकान बनवाया है। उन्होंने इस मकान के कुछ कमरे किरायेदारों को दिए हुए हैं। यहां रहने वाले लोग झांकी कार्यक्रम आयोजित करने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि झांकी संचालन से जुड़े लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद 25 अप्रैल की रात करीब 10 बजे हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि 10 से 15 लोग एकजुट होकर पत्रकार के मकान पर पहुंचे और वहां रह रहे किरायेदारों पर हमला कर दिया। महिलाओं के साथ की गई अभद्रता पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की। इस दौरान महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। इस घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। पीड़ित पक्ष के अनुसार, सत्यम नामक व्यक्ति इस हमले का मुख्य आरोपी है, जो झांकी संचालन से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि वह अपने साथ कई लोगों को लेकर सुनियोजित तरीके से हमला करने पहुंचा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय आपसी समझौते के जरिए मामला शांत कराने की कोशिश की। यह घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र की है, जिससे स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ितों ने बरियारपुर थाना अध्यक्ष से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सर्राफा व्यापारी से असलहा सटाकर लूट:गोंडा में अपाचे सवार तीन बदमाशों ने सोना-चांदी और नकदी लूटी, दुकान जाते समय हुई वारदात
    Next Article
    ग्रीनफील्ड हाईवे पर हादसा, कैंटर चालक की मौत:बागपत में टटीरी के पास तीन वाहनों की टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment