Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में घायल मिले व्यक्ति ने अस्पताल में तोड़ा दम:मरने से पहले सिर्फ नाम बोल पाया, पुलिस कर रही शिनाख्त; हादसे की आशंका

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज जिले के कोतवाली कासगंज क्षेत्र के नगला चीटा गांव के पास मंगलवार को एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 5757 मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद घायल को मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय घायल व्यक्ति ने अपना नाम "राकेश" बताया था, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है ताकि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा सके। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 33 करोड़ की अनियमितता:पुस्तक खरीद में नियमों की अनदेखी पर राजभवन ने मांगा स्पष्टीकरण
    Next Article
    फर्जी IAS बनकर ठगी करने वाली 3 बहनें गिरफ्तार:बरेली में PHD और पीसीएस क्वालीफाई महिला बनी ठग, बोली- नीली बत्ती में घूमने का शौक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment