Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रीनफील्ड हाईवे पर हादसा, कैंटर चालक की मौत:बागपत में टटीरी के पास तीन वाहनों की टक्कर

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत में दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी के पास एक सड़क हादसा हुआ। इसमें तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक कैंटर चालक की पहचान बिहार के शेखपुरा जनपद के लोधीपुर निवासी 35 वर्षीय रंजीत यादव के रूप में हुई है। रंजीत सोमवार रात मुजफ्फरनगर से कैंटर लेकर दिल्ली जा रहे थे। अग्रवाल मंडी टटीरी के पास सड़क किनारे ईंटों से भरा एक ट्रक खड़ा था। अंधेरा और तेज रफ्तार के कारण रंजीत का कैंटर सीधे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे चालक रंजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच, पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी भी कैंटर से टकरा गई, जिससे हादसा और बढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे चालकों को बाहर निकाला। कैंटर चालक रंजीत यादव को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में घर में घुसकर किरायेदारों पर हमला:महिलाओं से अभद्रता का आरोप, वीडियो आया सामने
    Next Article
    जौनपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंचा:न्यूनतम 28 डिग्री; लू से जनजीवन प्रभावित, संक्रामक रोग बढ़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment