Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सर्राफा व्यापारी से असलहा सटाकर लूट:गोंडा में अपाचे सवार तीन बदमाशों ने सोना-चांदी और नकदी लूटी, दुकान जाते समय हुई वारदात

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में एक सर्राफा व्यापारी से दिनदहाड़े असलहा लगाकर लूट की वारदात सामने आई है। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर माझा क्रॉसिंग से आगे खाटू श्याम मंदिर के पास अपाचे सवार तीन बदमाशों ने राजन सोनी से सोना, चांदी और नकदी लूट ली। बदमाशों ने राजन सोनी की कनपटी पर अवैध तमंचा लगाकर मारपीट की और उनसे चांदी, सोना तथा कुछ नकदी छीन ली। लूट के दौरान बदमाशों ने राजन सोनी का मोबाइल फोन भी छीन लिया, ताकि वह तुरंत पुलिस को सूचना न दे सकें। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही करनैलगंज कोतवाल, सीओ करनैलगंज अभिषेक सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजन सोनी ने पुलिस को एक मोबाइल नंबर भी दिया है। उन्होंने बताया कि लूट की घटना से लगभग 10 मिनट पहले इस नंबर से उन्हें एक कॉल आया था। पुलिस इस मोबाइल नंबर के आधार पर भी जांच कर रही है। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सदर बाजार करनैलगंज निवासी राजन सोनी जब नारायणपुर माझा क्रॉसिंग के पास पहुंचे, तो तीन अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें कट्टा दिखाकर लूट लिया। एसपी ने कहा कि आरोपों के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। इस पूरे मामले का खुलासा करने के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईसाई कब्रिस्तान पर अतिक्रमण, जलभराव से परेशानी:राष्ट्रीय मसीह संगठन ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    देवरिया में घर में घुसकर किरायेदारों पर हमला:महिलाओं से अभद्रता का आरोप, वीडियो आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment