Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में अस्मिता खेलो इंडिया लीग संपन्न:वॉलीबॉल-हैंडबॉल में सीएस मेमोरियल और स्टेडियम देवरिया विजेता

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया के रविंद्र किशोरशाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को 'अस्मिता खेलो इंडिया' वॉलीबॉल एवं हैंडबॉल बालिका लीग प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें सीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज बेलकुंडा और स्टेडियम देवरिया की टीमों ने क्रमशः वॉलीबॉल और हैंडबॉल ट्रॉफी जीती। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह थीं। विशिष्ट अतिथियों में हरेंद्र जायसवाल, सुनील सिंह और विजय भान बरनवाल शामिल रहे। खो-खो प्रशिक्षिका शालिनी शर्मा और एथलेटिक्स प्रशिक्षिका पूजा सिंह ने बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया, जबकि क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव और जिला ओलंपिक संघ के महासचिव अजय जायसवाल ने बुके भेंट किए। इस अवसर पर संजय कनोडिया, शिवानंद नायक, अमर मणि त्रिपाठी, व्यास चतुर्वेदी सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल और हैंडबॉल की चार-चार टीमों ने भाग लिया। सभी मुकाबले लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले गए। वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में सीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज बेलकुंडा और किसान इंटर कॉलेज बदगोनिया की टीमें आमने-सामने थीं। सीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज बेलकुंडा की बालिका टीम ने किसान इंटर कॉलेज बदगोनिया को 15-8 और 15-6 के स्कोर से हराकर ट्रॉफी जीती। हैंडबॉल के फाइनल में स्टेडियम देवरिया और उच्च प्राथमिक विद्यालय खुखुंदू के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। स्टेडियम देवरिया की बालिका टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय खुखुंदू को 10-4 और 8-4 के स्कोर से पराजित कर अस्मिता खेलो इंडिया हैंडबॉल ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि अलका सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और प्रशिक्षक भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के एलएलआर अस्पताल को नए CMS मिले:डॉ. आरके वर्मा संभालेंगे जिम्मेदारी, डॉ. विकास कटियार ने छोड़ा पद
    Next Article
    रायबरेली में तालाब की जमीन से अवैध कब्जे हटे:हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने 8 मकान गिराए, डीएम से अपील के बाद 7 को मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment