Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के एलएलआर अस्पताल को नए CMS मिले:डॉ. आरके वर्मा संभालेंगे जिम्मेदारी, डॉ. विकास कटियार ने छोड़ा पद

    2 hours ago

    1

    0

    जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. आरके वर्मा को अस्पताल का नया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) नियुक्त किया गया है। उन्होंने डॉ. विकास कटियार का स्थान लिया है। डॉ. कटियार ने पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते स्वयं इस पद से हटने का निर्णय लिया। करीब दो माह पहले मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सौरभ अग्रवाल को प्रमुख अधीक्षक बनाया गया था, जिसके बाद डॉ. विकास कटियार को सीएमएस की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अपने छोटे लेकिन प्रभावी कार्यकाल में डॉ. कटियार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने पर विशेष ध्यान दिया। वार्डों से लेकर इमरजेंसी तक, उन्होंने चिकित्सीय सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर करने और मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने वाले कई अहम फैसले लिए। अस्पताल प्रबंधन में उनके प्रयासों को काफी सराहना भी मिली। ई-हॉस्पिटल की कमान पहले से संभाल रहे हैं डॉ. वर्मा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने अब यह जिम्मेदारी मेडिसिन विभाग के ही वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. आरके वर्मा को सौंपी है। डॉ. वर्मा पहले से ही ई-हॉस्पिटल का महत्वपूर्ण कार्यभार संभाल रहे थे, जिससे वे अस्पताल की आंतरिक कार्यप्रणाली और तकनीकी चुनौतियों से अच्छी तरह परिचित हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी। बढ़ते मरीजों के बीच बड़ी चुनौती एलएलआर अस्पताल में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासनिक निर्णयों में निरंतरता बनाए रखना बेहद जरूरी है। डॉ. आरके वर्मा के सामने सबसे बड़ी चुनौती डॉ. विकास कटियार द्वारा शुरू की गई सुधारात्मक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाना और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुगम व प्रभावी बनाना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी ने किया रश्मिरथी पर्व का शुभारंभ:75 साल पूरे होने पर लखनऊ में तीन दिन साहित्य-संस्कृति का संगम
    Next Article
    देवरिया में अस्मिता खेलो इंडिया लीग संपन्न:वॉलीबॉल-हैंडबॉल में सीएस मेमोरियल और स्टेडियम देवरिया विजेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment