Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया के बनकटा फैक्ट्री में मजदूर का शव मिला:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, घटना की जांच में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र के जैतपुरा स्थित गणपति साल्वेंट उद्योग में एक मज़दूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान देवरिया जिले के धरहरा थाना लार निवासी राकेश कुमार राजभर (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार राजभर कंपनी के कमरे में रह रहे थे। शनिवार सुबह जब वह काम पर नहीं गए, तो उनके कमरे में जाकर देखा गया, जहां उन्हें मृत पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। कंपनी के संचालक नारद मुनि राजभर ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। राकेश की पत्नी अनिता अपने परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और रोने लगीं। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र अर्जुन को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बनकटा के थानाध्यक्ष दिनेश मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में ढाबों पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग:गैस संकट के बीच व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन पर उठे सवाल
    Next Article
    कौशांबी नगरपालिका अध्यक्ष पति पर गंभीर आरोप:जेसीबी से सड़क खोदने, दीवार गिराने और धमकी देने का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment