Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में ढाबों पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग:गैस संकट के बीच व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन पर उठे सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी के बावजूद व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर इनका खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पिहानी क्षेत्र में स्थित समा ढाबा पर चार घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग करते हुए देखा गया है। ऐसे समय में जब आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए हफ्तों इंतजार करना पड़ रहा है, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू सिलेंडरों का यह उपयोग प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, और गैस एजेंसी संचालक भी समय पर आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। इसके विपरीत, कई ढाबों, होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है, जबकि नियमानुसार व्यावसायिक उपयोग के लिए केवल कमर्शियल सिलेंडर ही अनिवार्य हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच से बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर घरेलू उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा:अंबेडकर जयंती पर संवेदनशील, विवादित स्थलों पर विशेष सतर्कता के निर्देश
    Next Article
    देवरिया के बनकटा फैक्ट्री में मजदूर का शव मिला:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, घटना की जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment