Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायक की सीट से सबसे कम वोटर्स हटे:बहराइच से 4 लाख 26 हजार मतदाताओं के नाम हटे, जिले में कुल 22 लाख 21 हजार वोटर्स

    3 hours ago

    2

    0

    बहराइच में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद नई मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जनपद में अब कुल 22 लाख 21 हजार 435 मतदाता बचे हैं, जबकि पहले यह संख्या 26 लाख 48 हजार 344 थी। इस प्रकार, जिले से 4 लाख 26 हजार 889 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। जारी सूची के अनुसार, जनपद की सात विधानसभा सीटों में से बहराइच सदर विधानसभा सीट पर सर्वाधिक मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल की इस सीट से 90 हजार 508 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। वहीं, सबसे कम नाम भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी की पयागपुर विधानसभा सीट से हटाए गए हैं, जहां 41 हजार 702 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं। अन्य विधानसभा सीटों में समाजवादी पार्टी के विधायक आनंद यादव की कैसरगंज विधानसभा सीट से 61 हजार 969, महसी विधानसभा से 45 हजार 842, नानपारा विधानसभा से 72 हजार 138, बलहा से 66 हजार 571 और मटेरा विधानसभा से 47 हजार 474 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। मतदाता सूची में हुए इस बड़े बदलाव के बाद राजनीतिक दल और प्रत्याशी अपने नफा-नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में महिलाएं बोलीं- घर टूटा तो जहर खा लेंगे:फूट-फूटकर रोईं; सीलिंग के बाद सड़क पर डॉक्टरों ने मरीज देखे
    Next Article
    वाराणसी में 20 हजार रिश्वत लेते JE और लाइनमैन गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने पावर हाउस से पकड़ा, बिजली चोरी बताकर FIR कराने की धमकी दी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment