Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सजेती में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत:मेहरअलीपुर गांव में गेहूं लेकर लौटते समय हुआ हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय महिला की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना मेहरअलीपुर गांव की है। यहां रहने वाली शैलजा देवी (38), पत्नी स्वर्गीय मनीष कुमार, गेहूं की कटाई के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि गांव के ही अर्जुन सोनकर के ट्रैक्टर-ट्रॉली से वह गल्ला लेकर वापस आ रही थी। जैसे ही वाहन घर के पास पहुंचा, अचानक असंतुलित होकर ट्रॉली पलट गई। घबराकर शैलजा देवी नीचे उतर गईं, लेकिन ट्रॉली के नीचे दब गईं। ट्रॉली के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 36वीं राज्य महिला बास्केटबॉल चैम्पियनशिप शुरू:15 जिलों की 300 खिलाड़ी लेंगी हिस्सा, साइकिल रैली से प्रचार
    Next Article
    प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच यात्री फिसल गिरा VIDEO:प्रयागराज जंक्शन पर RPF जवान ने तुरंत खींच बचाई जान, हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment