Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच यात्री फिसल गिरा VIDEO:प्रयागराज जंक्शन पर RPF जवान ने तुरंत खींच बचाई जान, हादसा टला

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक सतर्क जवान ने अपनी तत्परता और साहस का परिचय देते हुए चलती ट्रेन से गिर रहे यात्री की जान बचा ली। यह घटना “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत हुई, जिसे आरपीएफ द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12987 दोपहर 12:11 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 01 से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के खतरनाक गैप में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना को देखते ही प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल सुनील कुमार कुशवाहा ने बिना समय गंवाए तेजी से कार्रवाई की। उन्होंने अपनी सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए यात्री को तुरंत ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से सुरक्षित बाहर खींच लिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और यात्री के प्राण बच सके। बचाए गए यात्री की पहचान सुरेश कुमार सरोज के रूप में हुई है, जो प्रयागराज के सराय हरिया, पोस्ट बहादुरगढ़ के निवासी हैं। वह प्रयागराज जंक्शन से आबू रोड के लिए यात्रा कर रहे थे। घटना के बाद यात्री ने खुद को पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ बताया तथा अपनी यात्रा जारी रखी। इस साहसिक घटना को देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और आमजन ने आरपीएफ जवान की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि अगर समय रहते यह कार्रवाई न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे रिपोर्ट के साथ संलग्न किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल ने एक बार फिर साबित किया है कि वह यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर समय सतर्क और प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सजेती में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत:मेहरअलीपुर गांव में गेहूं लेकर लौटते समय हुआ हादसा
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में कंबाइन पर हथियार लहराने वाले 2 गिरफ्तार:पुलिस की जीप पर युवकों ने रील्स बनाया, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment