Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में कंबाइन पर हथियार लहराने वाले 2 गिरफ्तार:पुलिस की जीप पर युवकों ने रील्स बनाया, जांच जारी

    1 hour ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर पुलिस ने रील मामलों में कार्रवाई करते हुए कंबाइन मशीन पर हथियार लहराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस जीप में रील बनाने और सड़क पर स्टंट करने के अन्य वीडियो पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इटवा थाना क्षेत्र में वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मनीष यादव (26) और मनोज त्रिपाठी (20) को 10 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दोनों हसुड़ी औसानपुर गांव के निवासी हैं। वीडियो में चार-पांच युवक कंबाइन मशीन पर सवार थे, जिनमें से एक युवक धारदार हथियार लहराते हुए नजर आ रहा था। दूसरे वीडियो में दो युवक चलती पुलिस जीप में बैठकर इंस्टाग्राम रील बनाते दिखे। जीप सड़क पर दौड़ रही थी और युवक बेखौफ होकर वीडियो शूट कर रहे थे। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्टंट वीडियो पर भी कार्रवाई का इंतजार एक अन्य वीडियो डुमरियागंज थाना क्षेत्र का है। जिसमें तीन मोटरसाइकिलों पर सवार नौ युवक हाथों में डंडे लहराते हुए स्टंट करते दिख रहे हैं। यह यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन है और बड़े हादसे का कारण बन सकता था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि सभी वायरल वीडियो संज्ञान में हैं और उनकी जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। त्रिलोकपुर थाना प्रभारी चंद्रकांत ने बताया- जीप उनके थाने की है। जो हाल ही में बन करके आई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जीप में बैठकर रील बनाने वाला वीडियो पुराना बताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच यात्री फिसल गिरा VIDEO:प्रयागराज जंक्शन पर RPF जवान ने तुरंत खींच बचाई जान, हादसा टला
    Next Article
    अशोका ज्योति क्लब सेमीफाइनल में पहुंचा:प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता में स्काई क्लब को 6 विकेट से हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment