Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवहन मंत्री की सीट बलिया नगर में 63,868 वोट कटे:बैरिया विधानसभा में सबसे ज्यादा नाम हटे, अब कुल वोटर्स 21 लाख 68 हजार

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के बाद जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 21,68,819 मतदाता दर्ज किए गए हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता करते हुए इसकी जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि 01 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए यह सूची तैयार की गई है। इससे पहले 28 अक्टूबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाताओं की संख्या 25,10,596 थी, जो पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद घटकर 20,54,620 रह गई थी। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी 2026 को पुनः पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसके तहत 6 मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। इस दौरान 24,390 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जबकि 1,14,199 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई है और अंतिम प्रकाशन के बाद अब जनपद की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल मतदाताओं की संख्या 21,68,819 हो गई है। इस तरह SIR प्रक्रिया में 25,10,596 वोटों के सापेक्ष अंतिम प्रकाशन पर 21,68,819 वोट बचे हैं, जिससे कुल 3,41,777 वोट हटाए गए हैं। विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार, बैरिया विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 64,560 वोट हटाए गए हैं। यहां पहले 3,63,356 मतदाता थे, जो अब घटकर 2,98,796 रह गए हैं। वहीं, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के क्षेत्र बलिया नगर में 63,868 वोट काटे गए हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 3,64,106 से घटकर 3,00,238 हो गई है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में बेल्थरारोड में 43,783 (3,69,721 से 3,25,938), रसड़ा में 36,874 (3,66,391 से 3,29,517), सिकंदरपुर में 29,145 (3,10,970 से 2,81,825), फेफना में 40,886 (3,29,842 से 2,88,956) और बांसडीह में 62,661 (4,06,210 से 3,43,549) मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कीटनाशी विक्रेताओं को IPMS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य:15 अप्रैल 2026 तक करें पंजीकरण, नहीं तो लाइसेंस होगा रद्द
    Next Article
    आगरा में तेज रफ्तार कार का कहर, VIDEO:राहगीर को टक्कर मारी, 20 फीट घिसटता गया, मौके पर ही दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment