Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में रखे गेहूं के ढेर में लगी आग:थ्रेसर के कटर से निकली चिंगारी बनी वजह, भारी नुकसान

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में थ्रेसर से निकली चिंगारी के कारण खेत में रखे गेहूं के ढेर में आग लग गई। इस घटना में किसान विजय सिंह की पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना शुक्रवार शाम को गांव सिकंदरपुर अगू (नगला भूड़) निवासी विजय सिंह के खेत में हुई। किसान ने अपनी पांच बीघा गेहूं की फसल की थ्रेसरिंग के लिए गेहूं का ढेर खेत में ही लगा रखा था। शाम को जब ट्रैक्टर थ्रेसर लेकर पहुंचा, तो चालक मशीन के कटर में धार लगा रहा था। इसी दौरान कटर से एक चिंगारी निकली और सूखे गेहूं के ढेर पर जा गिरी। चिंगारी गिरते ही गेहूं के ढेर में आग भड़क उठी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने पूरे ढेर को अपनी चपेट में ले लिया।आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण उनके प्रयास विफल रहे। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक पूरी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। किसान विजय सिंह के अनुसार, इस हादसे में उन्हें करीब 80 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल में बंदी ने खुद को आग लगाकर जान दी:लकड़ी के ढेर पर बैठकर माचिस जलाई, प्रतापगढ़ में डिप्टी जेलर समेत 3 सस्पेंड
    Next Article
    इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पुरछात्र सम्मानित:प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment