Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कीटनाशी विक्रेताओं को IPMS पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य:15 अप्रैल 2026 तक करें पंजीकरण, नहीं तो लाइसेंस होगा रद्द

    1 hour ago

    1

    0

    भारत सरकार ने कीटनाशी स्टॉक प्रबंधन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से IPMS (इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल विकसित किया है। बलिया के सभी कीटनाशी विक्रेताओं के लिए इस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने जनपद में कीटनाशी का व्यापार करने वाले सभी लाइसेंसधारी डीलर और रिटेलर को तत्काल आधिकारिक वेबसाइट www.ipms.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित विक्रेता 15 अप्रैल 2026 तक हर हाल में पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर लें। निर्धारित तिथि तक पंजीकरण न कराने की स्थिति में कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियमावली 1971 के प्रावधानों के तहत संबंधित विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित या निरस्त किया जा सकता है। प्रशासन ने सभी विक्रेताओं से अपील की है कि वे समय सीमा का पालन करते हुए शीघ्र पंजीकरण कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KKC में आज से नए सत्र का दाखिला शुरू:AI, विदेशी भाषा और टैली से जुड़े पाठ्यक्रम भी, ऑनलाइन करना होगा आवेदन
    Next Article
    परिवहन मंत्री की सीट बलिया नगर में 63,868 वोट कटे:बैरिया विधानसभा में सबसे ज्यादा नाम हटे, अब कुल वोटर्स 21 लाख 68 हजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment