Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साइबर अपराध के लिए मोबाइल सप्लाई करने वाला गैंग पकड़ा:सरगना समेत तीन गिरफ्तार, गांव-गांव से खरीदते थे पुराने फोन

    1 hour ago

    2

    0

    बस्ती में साइबर क्राइम थाना की टीम ने एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग गांव-गांव घूमकर पुराने मोबाइल खरीदता था और उन्हें साइबर अपराध में उपयोग कराने वाले अपराधियों तक पहुंचाता था। पुलिस ने गैंग के सरगना समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने हड़िया चौराहे से मेहदावल रोड पर भरवलिया शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में श्यामपाल कश्यप (बरेली), मिराजुल रहमान शेख और अतीकुर रहमान (दोनों मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 156 एंड्रॉयड मोबाइल, 180 कीपैड मोबाइल, 285 फोन मदरबोर्ड, एक डीसी मशीन, एक पावर बूट केबल तथा 21,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर साइबर क्राइम थाना में मुकदमा संख्या 08/2026 के तहत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि सरकार द्वारा साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल के IMEI नंबर ब्लॉक किए जाने के बाद वे गांव-गांव से पुराने मोबाइल खरीदते थे। इन मोबाइलों को कोलकाता ले जाकर दुकानदारों के माध्यम से साइबर अपराधियों तक पहुंचाया जाता था। अपराधी इन मोबाइल के मदरबोर्ड में मौजूद इनबिल्ट IMEI का इस्तेमाल कर ठगी जैसी वारदातों को अंजाम देते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहले हनुमान जी के हाथ जोड़े फिर की चोरी, VIDEO:मुजफ्फरनगर में युवक ने मंदिर की 12 पूजा थालियों से रुपए चुराए
    Next Article
    कानपुर में डीएम के सामने फफक कर रोई बुजुर्ग महिला:बोली-बेटी ने मुझे पीटकर घर से निकालाा, दो घंटे की पंचायत के बाद समझौता हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment