Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी नगरपालिका अध्यक्ष पति पर गंभीर आरोप:जेसीबी से सड़क खोदने, दीवार गिराने और धमकी देने का मामला

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका परिषद में एक व्यक्ति ने भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि अध्यक्ष पति ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर जबरन सीसी सड़क खुदवाई, दीवार गिराई और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। भरवारी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 24 बिसुई निवासी अजय मौर्य ने शनिवार को कोखराज थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि बीती रात लगभग दस बजे नगर पालिका अध्यक्ष के पति आशीष पासी अपने कई साथियों के साथ जेसीबी लेकर आए। उन्होंने कुछ दिनों पहले बनी हुई सीसी सड़क को खोद दिया और उनकी जमीन पर बनी दीवार को भी गिरा दिया। अजय मौर्य के अनुसार, जब उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध किया, तो आशीष पासी और उनके साथियों ने उन्हें धमकी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले भी ये लोग आबादी की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आए थे, तब डायल 112 पर फोन करने के बाद वे भाग गए थे। इस बार उन्होंने धमकी दी कि उनकी सरकार है और प्रशासन भी उनका है, इसलिए कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। अजय ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित उच्च अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की है। इस मामले में कोखराज थाना प्रभारी ने बताया कि यह शिकायत समस्या समाधान दिवस में प्राप्त हुई थी। उन्होंने नगर पालिका ईओ रामसिंह और क्षेत्रीय लेखपाल को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जब इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष पति आशीष पासी से बातचीत करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया के बनकटा फैक्ट्री में मजदूर का शव मिला:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, घटना की जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    IPL में आज पहला मैच PBKS vs SRH:टॉस थोड़ी देर में; हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment