Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दाऊद के पुश्तैनी घर 'मुसाफिरखाना' पर बुलडोजर एक्शन रुका:बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश; BMC ने आज कार्रवाई शुरू की थी, इमारत मस्जिद का हिस्सा

    11 hours ago

    1

    0

    मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के के पुश्तैनी घर 'मुसाफिरखाना' को गिराने पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने 23 नवंबर तक इमारत की मौजूदा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। यह इमारत दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार इलाके की पाकमोडिया स्ट्रीट पर स्थित है। बृहन्मुंबई नगर निगम यानी BMC ने आज ही भारी पुलिस सुरक्षा के बीच इमारत को गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। इमारत को गिराने की कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण से भी जुड़ी है। यह मकान मस्जिद का हिस्सा है। BMC ने कहा था कि इमारत का केवल जर्जर हिस्सा गिराया जाएगा। मस्जिद नहीं तोड़ा जाएगा। BMC का बुलडोजर एक्शन फोटोज में… 1939 में बनी थी इमारत, C-1 श्रेणी में रखा गया हाजी इस्माइल हाजी हबीब मुसाफिरखाना नाम की यह इमारत 1939 में बनी थी। BMC ने इसे जर्जर और खतरनाक घोषित करते हुए C-1 श्रेणी में रखा था। इस श्रेणी में ऐसी इमारतें आती हैं जिन्हें खतरनाक मानकर गिराना जरूरी होता है। BMC ने 18 और 19 नवंबर को इमारत गिराने की योजना बनाई थी। कार्रवाई के लिए मौके पर बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी और पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पूरी इमारत को चारों तरफ से नीली टिन की चादरों से ढक दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, भारी पुलिस सुरक्षा के बीच तोड़फोड़ की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुई थी। दाऊद और उसका परिवार 1970 के दशक में यहां रहता था दाऊद इब्राहिम और उसका परिवार 1970 के दशक में इसी इमारत में रहता था। भारत से 1986 में फरार होने से पहले यह उसका शुरुआती ठिकाना भी था। दाऊद 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों का मास्टरमाइंड है। धमाकों के बाद से वह देश छोड़कर भाग गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार दाऊद पाकिस्तान में हैं। संजय निरुपम बोले- एजेंसियों को कानून के तहत कार्रवाई का अधिकार इमारत गिराने की कार्रवाई पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इसे गैरकानूनी बताया। उन्होंने कहा- दाऊद इब्राहिम भगोड़ा है और उसने हमारे देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया है। उसने कई निर्दोष लोगों की जान ली है। ऐसे में एजेंसियों को कानून के मुताबिक कार्रवाई करने का अधिकार है। अगर उस संपत्ति के अंदर कोई मस्जिद है, तो उसे भी इस कार्रवाई के तहत गिराया जाएगा। टेरर फंडिंग में भी दाऊद के लोग सबसे आगे NIA सूत्रों के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम कट्टर इस्लामिक विचारधारा फैलाने वालों की फंडिंग कर रहा है। उसने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को बड़ा डोनेशन दिया था। इसकी पुष्टि नाइक के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर आमिर गजदर ने भी की थी। आमिर ने बताया था कि दाऊद ने एक मीडिएटर सुल्तान अहमद के जरिए यह डोनेशन दिया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) को शक है कि गजदर ने नाइक के NGO के लिए 200 करोड़ से ज्यादा डोनेशन जमा किया है। भारत में दाऊद का भाई इकबाल देख रहा काम जांच एजेंसियों के मुताबिक, दाऊद का भाई इकबाल कासकर भारत में उसका सारा काम देख रहा है। वो दाऊद के राइट हैंड छोटा शकील के संपर्क में था। इकबाल ठाणे के बिल्डर सुरेश देवीचंद मेहता की शिकायत के बाद जेल में है और उसके साथ उसके दो गुर्गों मुमताज शेख और इसरार अली को भी पहले ठाणे पुलिस और फिर ED ने अरेस्ट किया है। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा:दुनिया की आबादी में तेजी से बढ़ेंगे मुस्लिम, हिंदुओं की हिस्सेदारी घटेगी वैश्विक स्तर पर धार्मिक आबादी में हो रहे बदलावों को लेकर अमेरिका की प्यू रिसर्च सेंटर की नई रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक, दुनिया की आबादी 2050 तक 9.30 अरब पहुंच सकती है, जो 2010 में करीब 6.90 अरब थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 2010 के मुकाबले 2050 तक मुस्लिम आबादी करीब 73% बढ़ सकती है। यानी मुसलमानों की आबादी 1.6 अरब से बढ़कर लगभग 2.76 अरब हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरल हाईकोर्ट बोला- बच्चे को 'गोद लिया हुआ' कहना गलत:सरकारी कागजों में सिर्फ बेटा-बेटी लिखें, वे भी माता-पिता के अपने बच्चे, समान दर्जा मिले
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:लश्कर आतंकी लतीफ भट को घर से 160km दूर दफनाया, कल सुरक्षाबलों ने मार गिराया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment