Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    20 नवंबर 1955 को Polly Umrigar ने जड़ा था भारत का पहला टेस्ट दोहरा शतक

    3 hours from now

    2

    0

    भारत में क्रिकेट एक खेल न रहकर जुनून बन गया है। देश में क्रिकेट का इतिहास दो सौ साल से ज्यादा पुराना है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला था और भारत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला छठा देश था। आज भले ही क्रिकेट के तीनों स्वरूप में भारत का दबदबा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भारत को दोहरा शतक लगाने में 23 वर्ष का समय लगा।पॉली उमरीगर को देश की तरफ से पहला दोहरा शतक जमाने का श्रेय है। विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से पहले सुनील गावस्कर ने अपने बल्ले से भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई रिकार्ड बनाए, लेकिन उनसे पहले ज्यादातर रिकार्ड पॉली उमरीगर के नाम पर थे। उन्होंने पहली बार भारत की तरफ से दोहरा शतक बनाया।उन्होंने 20 नवंबर, 1955 को न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 20 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1910 : रूस के प्रसिद्ध लेखक लिओ तोलस्ताय का निमोनिया से निधन। 1955 : पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।1984 : अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में इंकलाब के साथ रूमानियत का रंग घोलने वाले मशहूर शायर फैज अहमद फैज का निधन। 1985 : माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 जारी हुआ। 1989 : फ्रीस्टाइल पहलवानी में देश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की प्रतिभाशाली पहलवान बबीता फोगाट का जन्म।1995: ब्रिटेन की राजवधू डायना ने बीबीसी के साथ एक खास मुलाकात में अपने विवाहेतर संबंधों को पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया। 1997 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलम्बिया फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित। 2002 : अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से क़रीब 150 मील दूर बहामा जा रहा प्रेस्टीज तेल टैंकर डूबा।2016 : पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज में चीन की सुन यू को हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब जीता। 2022 : कतर में फीफा विश्व कप की शुरुआत। यह पश्चिम एशिया में आयोजित पहला फीफा विश्वकप था।2023 : विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यानिक सिनर को सीधे सेटों में हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। 2024: सीरिया के ऐतिहासिक शहर पलमीरा पर इजराइल के हमले में 36 लोग मारे गये।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lajpat Nagar की इमारत के बेसमेंट में वेल्डिंग के दौरान आग से युवक की मौत
    Next Article
    BMC की ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर Bombay High Court की रोक, Dawood Ibrahim से जुड़ी है संपत्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment