Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवोत्थान पर कल अलीगढ़ में शादियों का महाकुंभ:शहर में 500 से ज्यादा जोड़े लेंगे सात फेरे, होटल से मैरिज होम में तैयारियां, बाजार में खरीदारी

    1 day ago

    8

    0

    कल शहर में सिर्फ शहनाइयां नहीं गूंजेंगी, बल्कि सड़कों पर बारातों का रेला भी नजर आएगा। देवोत्थान एकादशी पर अलीगढ़ में शादी समारोहों की ऐसी धूम रहने वाली है कि होटल, मैरिज होम, गेस्ट हाउस और लॉज तक में जगह मिलना मुश्किल है। अनुमान है कि शहर में 500 से अधिक शादियां होंगी। एक दिन में सिमटेगा शादियों का बड़ा कारोबार शादी समारोहों की तैयारियां कई दिन से चल रही हैं। कहीं मंडप सज चुके हैं तो कहीं मेहमानों के स्वागत की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कैटरर्स प्रमुख विशाल शर्मा के मुताबिक, देवोत्थान पर इस बार भी बड़ी संख्या में शादियां होने का अनुमान है। बुकिंग का दबाव काफी अधिक है। इसकी एक वजह यह भी है कि लोग दिसंबर के बजाय नवंबर में ही विवाह समारोह आयोजित करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। देवोत्थान के दिन शादियों की अधिकता को देखते हुए लोगों ने पहले से ही होटल, गेस्ट हाउस और मैरिज होम बुक करा लिए हैं। बारात निकली तो शहर की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक शादियों की सबसे ज्यादा मार शहर के प्रमुख मार्गों पर पड़ने की आशंका है। रामघाट रोड, आगरा रोड, जीटी रोड और धनीपुर रोड पर बड़ी संख्या में विवाह स्थल होने के कारण शाम होते ही वाहनों का दबाव बढ़ सकता है। दुबे के पड़ाव से क्वार्सी चौराहे तक और धनीपुर मंडी से एटा चुंगी होते हुए क्वार्सी बाईपास तक बारातों और मेहमानों की गाड़ियों से यातायात प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में शादी समारोहों में जाने वालों के साथ ही रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोगों को भी परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि मुख्य मार्गों पर निकलने से पहले वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। तुलसी-सालिग्राम के विवाह से शुरू होंगे मांगलिक कार्य देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु के चार महीने की योगनिद्रा से जागने की मान्यता है। इसी के साथ विवाह समेत दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा के अनुसार, इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है। मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी। गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद और मूंगफली समेत मौसमी फल-सब्जियों का भोग लगाया जाएगा। देवशयनी एकादशी से बंद पड़े मांगलिक आयोजनों की शुरुआत होने के कारण इस दिन विवाह के लिए विशेष महत्व माना जाता है। सरकारी आयोजन में 280 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे देवोत्थान पर शहर में निजी शादियों की धूम के बीच जिला प्रशासन की ओर से भी सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 20 नवंबर को आगरा रोड स्थित गंगा सेलिब्रेशन और माधव फार्म हाउस, खैर रोड पर करीब 280 जोड़े एक-दूसरे का हाथ थामकर नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक के मुताबिक, समारोह में जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सरकार प्रत्येक जोड़े पर करीब एक लाख रुपये खर्च करती है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक मदद देने के साथ सामाजिक समरसता और समानता को बढ़ावा देना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुंडा में रामकथा में पहुंचे डिप्टी सीएम:बोले- अखिलेश कब से भविष्यवक्ता हो गए हैं, पहले चुनाव में अपनी साइकिल बचानी चाहिए
    Next Article
    बार काउंसिल चुनावः प्रयागराज के देवेंद्र मिश्र नगरहा निर्वाचित:तीसरे नंबर पर बनाई जगह, ढोल-नगाड़ों के साथ वकीलों ने निकाला विजय जुलूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment