Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बार काउंसिल चुनावः प्रयागराज के देवेंद्र मिश्र नगरहा निर्वाचित:तीसरे नंबर पर बनाई जगह, ढोल-नगाड़ों के साथ वकीलों ने निकाला विजय जुलूस

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के 25 सदस्य पदों के लिए चल रही मतगणना में प्रयागराज के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र नगरहा ने जीत दर्ज कर ली है। गुरुवार को 57वें नंबर के प्रत्याशी अरविंद तिवारी के उन्मूलन के दौरान देवेंद्र मिश्र नगरहा ने निर्धारित मानक कोटा 7088 हासिल कर लिया। इसके साथ ही उन्हें बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का निर्वाचित सदस्य घोषित कर दिया गया। वह 25 सदस्यीय टीम में निर्वाचित होने वाले तीसरे प्रत्याशी बन गए हैं। देवेंद्र मिश्र नगरहा की जीत की आधिकारिक घोषणा होते ही प्रयागराज के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बार काउंसिल परिसर में बड़ी संख्या में वकील जुट गए और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। इसके बाद बार काउंसिल परिसर से जिला कचहरी तक विजय जुलूस निकाला गया। समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए जुलूस में शामिल हुए। कारों के काफिले के साथ निकली रैली में अधिवक्ताओं ने देवेंद्र मिश्र नगरहा का स्वागत किया। निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 19 नवंबर को प्रत्याशी संख्या 57 अरविंद तिवारी के उन्मूलन की प्रक्रिया के दौरान देवेंद्र मिश्र नगरहा को 75 मत प्राप्त हुए। इन मतों के जुड़ने के बाद उन्होंने 7088 का निर्धारित कोटा पूरा कर लिया। इसके बाद पर्यवेक्षक न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह की उपस्थिति और सहमति से निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी ने उन्हें निर्वाचित घोषित किया। अरविंद तिवारी के मतों की गणना 18 और 19 नवंबर को हुई। 18 नवंबर को 1150 और 19 नवंबर को 1558 मतों की गणना की गई। इस प्रक्रिया में देवेंद्र मिश्र नगरहा को कुल 138 मत मिले, जिनमें 17 अतिरिक्त यानी सरप्लस मत शामिल हैं। इन 17 अतिरिक्त मतों का मूल्य निकालकर 20 नवंबर को अन्य प्रत्याशियों को स्थानांतरित किया जाएगा। देवेंद्र मिश्र नगरहा की जीत से प्रयागराज के अधिवक्ताओं में खासा उत्साह है। उनकी जीत को जिले के अधिवक्ताओं के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवोत्थान पर कल अलीगढ़ में शादियों का महाकुंभ:शहर में 500 से ज्यादा जोड़े लेंगे सात फेरे, होटल से मैरिज होम में तैयारियां, बाजार में खरीदारी
    Next Article
    बाबा रामदेव बोले- कथाकार देवी-देवताओं की तुलना न करें:सबमें अभेद दृष्टि रखें; सनातन का अपमान करने पर कानून का डंडा चलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment