Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:लश्कर आतंकी लतीफ भट को घर से 160km दूर दफनाया, कल सुरक्षाबलों ने मार गिराया था

    15 hours ago

    2

    0

    लश्कर कमांडर मोहम्मद लतीफ भट को उसके घर 160 किमी दूर कुपवाड़ा में दफनाया गया है। वह कुलगाम के ख्रेवान गांव का रहने वाला था। ये इंतजाम सरकार की नीति के तहत किए गए थे। सरकार की पॉलिसी के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों के शव उनके परिवारों को उनके पैतृक स्थानों पर दफनाने के लिए नहीं सौंपे जाते। इसका उद्देश्य लोगों की भारी भीड़ जुटने और आतंकवादियों का महिमामंडन होने से रोकना है। CRPF पोस्ट पर फायरिंग करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने बुधवार को एनकाउंटर में मार गिराया। वह एक मस्जिद के अंदर छिपा था। मुठभेड़ से पहले जवानों ने उसे वीडियो कॉल कर सरेंडर करने के लिए कहा। पुलिस अधिकारी ने उससे कहा, 'हम तुम्हारे साथ हैं, जिंदगी अभी बाकी है।' लतीफ ने जवाब दिया, 'मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है। बहुत खुश हूं मैं। सरेंडर नहीं करूंगा।' आतंकी बनने से पहले लतीफ बढ़ई था। आज की अन्य बड़ी खबरें… NSA अजीत डोभाल को समन भेजेगा अमेरिका, पन्नू केस में दिल्ली की अदालतों से मदद मांगी अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित सदर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और RAW के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल को समन पहुंचाने के लिए दिल्ली की अदालतों से मदद मांगी है। यह मामला खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश से जुड़ा है। अमेरिकी जिला जज कैथरीन पोल्क फैला ने 13 नवंबर के आदेश में पटियाला हाउस, द्वारका और तीस हजारी कोर्ट से समन और दूसरे न्यायिक दस्तावेज स्वीकार कर डोभाल और गोयल तक पहुंचाने को कहा है। अमेरिकी कोर्ट ने इन अदालतों से समन पहुंचाने की कार्रवाई का लिखित रिकॉर्ड भी मांगा है। पन्नू ने 2024 में यह मुकदमा दायर किया था। इसमें भारत सरकार, डोभाल, गोयल, विक्रम यादव, निखिल गुप्ता और कुछ अज्ञात लोगों को पक्षकार बनाया गया है। पन्नू ने आरोप लगाया है कि खालिस्तान आंदोलन में उसकी भूमिका के कारण उसे मारने की साजिश रची गई। उसका दावा था कि उसने अमेरिका में डोभाल को तीन बार समन देने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने ऐसा नहीं होने दिया। भारत के कानून मंत्रालय के जरिए समन पहुंचाने की कोशिश भी नाकाम रही थी। तमिलनाडु में पूर्व CM स्टालिन को हराने वाले TVK विधायक वीएस बाबू का निधन, 75 साल के थे तमिलनाडु में सत्तारूढ़ TVK के विधायक वीएस बाबू का गुरुवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 75 साल के थे। वीएस बाबू को 9 सितंबर को चेन्नई के MGM हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें लंबे समय से सांस संबंधी बीमारी थी और वह लगातार ICU में थे। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई। अस्पताल के मेडिकल सर्विसेज डायरेक्टर राजेश अग्रवाल ने बताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार दोपहर 2:24 बजे कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। वीएस बाबू कोलाथुर विधानसभा सीट से विधायक थे। उन्होंने अप्रैल 2026 में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में DMK प्रमुख एमके स्टालिन को हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया था। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत डीएमके से की थी। 2006 में उन्होंने पुरसैवक्कम सीट से विधायक के रूप में चुनाव जीता था। बाद में उन्होंने डीएमके छोड़ दी और फरवरी 2026 में TVK में शामिल हो गए थे। सिद्धारमैया 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, कहा- उम्र 80 साल हो गई, समर्थक बोले- दोबारा विचार करें कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि वे 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। मैसूर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी उम्र अब 80 साल हो गई है, इसलिए वे अगला चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उनके समर्थक, पार्टी नेता और कार्यकर्ता उनसे फैसले पर दोबारा विचार करने और चुनाव लड़ने की अपील कर रहे थे। इससे पहले भी सिद्धारमैया पहले भी बढ़ती उम्र और राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार का हवाला देकर चुनाव न लड़ने की बात कह चुके हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि वे राजनीति में सक्रिय रहेंगे और लोगों की समस्याओं व उनके हितों से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान के निर्देश के बाद 28 मई को मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था। दिल्ली के लाजपत नगर में 4 मंजिला इमारत में आग, एक की मौत: एक कर्मचारी झुलसा; बेसमेंट में चल रहा था वेल्डिंग का काम दिल्ली के लाजपत नगर-2 में गुरुवार दोपहर चार मंजिला इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी झुलस गया। पुलिस को दोपहर करीब 1:17 बजे इमारत नंबर G-5 में आग लगने और कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना मिली थी। पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकाला और आग बुझाई। बेसमेंट से गौरव नाम के कर्मचारी को रेस्क्यू कर सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रेम सिंह शर्मा झुलस गए। उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। दोनों मिलाना क्राफ्ट वर्क्स के कर्मचारी थे। इमारत के बेसमेंट में यह ऑफिस और मीडिया हाउस है, जबकि ऊपर की मंजिलों पर मालिक के रिश्तेदार और दूसरे लोग रहते हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसे के समय बेसमेंट में वेल्डिंग का काम चल रहा था। मामले में FIR दर्ज की जा रही है और इमारत के मालिक, ठेकेदार व मजदूरों की भूमिका की जांच जारी है। महाराष्ट्र के पूर्व विधायक श्रीनिवास वांगा BJP में शामिल, 2024 चुनाव में शिंदे गुट की शिवसेना ने टिकट काटा था महाराष्ट्र के पालघर से पूर्व विधायक और शिवसेना नेता श्रीनिवास वांगा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। 2024 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने उन्हें टिकट नहीं दिया था और उनकी जगह राजेंद्र गावित को उम्मीदवार बनाया था। श्रीनिवास वांगा के पिता चिंतामन नवशा वांगा भाजपा के सांसद थे। उन्होंने कई साल तक पालघर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। 2018 में उनके निधन के बाद श्रीनिवास राजनीति में आए और 2019 से 2024 तक पालघर विधानसभा सीट से विधायक रहे। 2024 में टिकट नहीं मिलने से नाराज श्रीनिवास ने तब मीडिया से कहा था कि उद्धव ठाकरे से अलग होकर एकनाथ शिंदे के बगावत वाले गुट में शामिल होना उनकी बड़ी गलती थी। आंध्र प्रदेश के जंगल में नक्सलियों का जखीरा मिला, 670 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर गोले, विस्फोटक बरामद आंध्र प्रदेश के रामपाचोदावरम के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक और नक्सल गतिविधियों से जुड़ी सामग्री बरामद की है। यह जानकारी गुरुवार को सार्वजनिक की गई। आंध्र प्रदेश स्पेशल पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त ऑपरेशन में 670 जिंदा बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) गोले, 42 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 250 ग्राम बारूद, कॉर्डेक्स के 25 टुकड़े बरामद किए हैं। साथ ही 12 विस्फोटक रिंग, 7 जिंदा कारतूस, 16 खाली 7.62 मिमी कारतूस के खोखे, करीब 6 मीटर फ्यूज और मेडिकल सामग्री बरामद की गई। कोविड के बाद सुप्रीम कोर्ट में केस दोगुने हुए, 80 हजार पार पहुंची मामलों की संख्या सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सुंदरेश ने बुधवार को कहा कि कोविड के बाद सुप्रीम कोर्ट में केस दायर होने की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। पहले साल में करीब 35-36 हजार मामले आते थे, लेकिन अब यह संख्या 80 हजार से पार पहुंच गई है। जस्टिस सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की बेंच के सामने एक वकील ने सुनवाई के लिए तारीख मांगी थी। वकील ने कहा कि सूची में नीचे होने के कारण मामले की सुनवाई आज होने की संभावना नहीं है और वह गुरुवार को भी उपलब्ध नहीं रहेंगी। दिल्ली के कश्मीरी गेट पुल पर फॉर्च्यूनर-ऑटो की टक्कर, 2 की मौत और 6 घायल दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में युधिष्ठिर सेतु पर 17-18 नवंबर की रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोग घायल हुए, जिनमें से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 6 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने गुरुवार को हादसे की जानकारी दी। गोधरा ट्रेन कांड के 7 दोषियों की पैरोल 3 हफ्ते बढ़ी, गुजरात हाईकोर्ट का फैसला गुजरात हाईकोर्ट ने 2002 के गोधरा ट्रेन जलाने के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 7 दोषियों की पैरोल 3 हफ्ते बढ़ा दी है। इन दोषियों को इसी साल जून-जुलाई में 4 महीने की पैरोल मिली थी। उन्होंने पैरोल बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी सजा माफी (रिमिशन) की अर्जियों पर अब तक फैसला नहीं लिया है, इसमें दोषियों की गलती नहीं है। सरकार ने कोर्ट को बताया कि सजा माफी की अर्जियां अभी विचाराधीन हैं। नवंबर में 3 दिन की विशेष बैठक या दिसंबर में शीतसत्र, 48 घंटे में फैसला हो सकता है संसद के आगामी सत्र पर बुधवार को राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। सूत्रों के अनुसार, सरकार के समक्ष दो विकल्प हैं। पहला, मानसून सत्र का सत्रावसान कर 7 से 23 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र बुलाए। इसकी 12 बैठकों के दौरान महिला आरक्षण और लोकसभा की सीटें बढ़ाने के लिए परिसीमन से जुड़े बिल पेश किए जाएं। दूसरा विकल्प विशेष बैठक का है। मानसून सत्र की कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई थी। सत्रावसान न होने के चलते उस सत्र की बैठकें शॉर्ट नोटिस पर फिर बुलाई जा सकती है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में 3 दिन की बैठक बुलाकर महिला आरक्षण व परिसीमन बिल पेश किए जा सकते हैं। शीत सत्र इसके बाद बुलाया जाए। अगले 48 घंटे में किसी एक विकल्प पर फैसला संभव है। है। दिल्ली के एयरपोर्ट पर जबरन दाखिल हुआ शख्स, CISF ने पकड़ा राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर एक संदिग्ध ने जबरन घुसने की कोशिश की। लेकिन, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बिना देर किए उसे दबोच लिया। वहीं, सीआईएसएफ ने इस घटना के बारे में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर भी जानकारी दी। पोस्ट के मुताबिक, जवानों की सतर्कता और पेशेवर तरीके से जिस अंदाज में इस पूरी घटना को संभाला गया, उसके चलते एयरपोर्ट पर किसी तरह के तनाव के हालात नहीं बने। हालांकि, एयरपोर्ट पर जबरन दाखिल होने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके पीछे की मंशा के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। उससे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वो किसलिए एयरपोर्ट परिसर में दखिल हुआ था? सूरत में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट पर छापा, पुलिस से बचने चौथी मंजिल से गिरा होटल संचालक, मौत गुजरात में सूरत के उधना-मगदल्ला रोड स्थित सफल स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में AHTU ने मंगलवार देर शाम सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, होटल संचालक राजेशसिंह ने डमी ग्राहक से 9 हजार रुपए वसूले थे। छापे के दौरान वह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर खिड़की से भागने लगा, लेकिन चौथी मंजिल से पाइपलाइन के जरिए नीचे गिर गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि आरोपी ग्राहकों से 5 हजार से 15 हजार रुपए तक की मोटी रकम लेकर उन्हें VVIP ट्रीटमेंट देता था। पुलिस को इस रैकेट में नशीले पदार्थों की सुविधा उपलब्ध कराने की भी आशंका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दाऊद के पुश्तैनी घर 'मुसाफिरखाना' पर बुलडोजर एक्शन रुका:बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश; BMC ने आज कार्रवाई शुरू की थी, इमारत मस्जिद का हिस्सा
    Next Article
    Anant Ambani के लिए क्या Ananya Birla को भेजा गया था शादी का रिश्ता? वायरल वीडियो से मची हलचल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment