Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दातागंज सीट पर सपा से नत्थुराम कश्यप पहली पसंद:बसपा से सुनीता पाल पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं की दातागंज विधानसभा सीट पर बीजेपी विधायक राजीव कुमार सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 51 परसेंट लोगों का मत है कि उन्हें दोबारा टिकट नहीं मिलना चाहिए। वहीं बीजेपी उम्मीदवार के रूप में भी राजीव कुमार सिंह पहली पसंद हैं। यहां पार्टी के रूप में पहली पसंद बीजेपी है। दूसरे नंबर पर सपा तो तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी है। पार्टीवार देखें तो बीजेपी में में पहली पसंद मौजूदा विधायक राजीव कुमार सिंह बने हैं। उन्हें 58 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य हैं। उन्हें 14 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता की पत्नी शुभ्रा गुप्ता को 7 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। वहीं बीजेपी नेता शैलेश पाठक को भी 7 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। पूर्व दर्जामंत्री हीरालाल कश्यप को 3 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। 11 परसेंट लोगों ने अन्य उम्मीदवारों को चुना है, इनमें कई नाम शामिल हैं। सपा से जनता की पहली पसंद नत्थूराम कश्यप हैं। उन्हें 33 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर सुनील पाल को 21 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। कीर्ति कश्यप को 18 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। वहीं रचित गुप्ता को 4 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। 24 परसेंट लोगों ने अलग उम्मीदवारों को चुना है, इनमें कई नाम शामिल हैं। बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी के तौर पर सुनीता पाल को पसंद किया गया है। उन्हें 45 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। आतिफ खान जख्मी को 27 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। जबकि 28 परसेंट लोगों ने अन्य उम्मीदवार चुने हैं, इनमें कई लोग शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में भाई ने छोटी बहन का गला रेता:हत्या करने के बाद लाश के पास बैठा रहा; फैमिली फंक्शन में गई थी
    Next Article
    प्रयागराज में भीषण गर्मी जारी, पारा 43°C पार:डीएम ने 12 बजे तक स्कूलों में छुट्टी का दिया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment