Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में भीषण गर्मी जारी, पारा 43°C पार:डीएम ने 12 बजे तक स्कूलों में छुट्टी का दिया आदेश

    7 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में भीषण गर्मी का कहर जारी है, और जिला प्रशासन ने हालात को देखते हुए सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी (डीएम) मनीष वर्मा ने सभी स्कूलों को दोपहर 12 बजे तक ही संचालित करने का आदेश दिया है, साथ ही लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। खासकर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने और यदि निकलना पड़े तो धूप से बचाव के पूरे इंतजाम और पर्याप्त पेय पदार्थ साथ रखने की सलाह दी गई है। रविवार रात मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला, जब तेज ठंडी हवाएं चलीं और लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली। हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। सोमवार सुबह से ही तेज और चिलचिलाती धूप ने फिर से लोगों का हाल बेहाल कर दिया। ऐसा महसूस हो रहा था मानो आसमान से आग बरस रही हो। तापमान की बात करें तो रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि सोमवार को यह थोड़ा गिरकर 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मामूली गिरावट के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ है और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और लोग घरों में ही रहने को मजबूर नजर आते हैं। बाजारों में भी भीड़ कम हो गई है, लेकिन ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर अचानक मांग बढ़ गई है। जूस, शिकंजी और नारियल पानी की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जहां हर कोई गर्मी से राहत पाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। धूप से बचाव के लिए लोग गमछा, टोपी, छाता और अन्य उपायों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन तेज लू और तपती धूप के आगे ये प्रयास भी कम पड़ते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने और हीट वेव से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दातागंज सीट पर सपा से नत्थुराम कश्यप पहली पसंद:बसपा से सुनीता पाल पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    कौशांबी में रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव:सिर-हाथों पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, शिनाख्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment