Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भरोसे के लायक नहीं...ईरानी सांसद ने पाकिस्तान को बुरी तरह ठोका

    3 hours from now

    2

    0

    ईरान अमेरिका के टकराव और उसके बीच नाम बटोरने की कोशिश में लगा हुआ पाकिस्तान एक बार फिर से ही पूरी दुनिया के सामने एक्सपोज हो गया है और इस बार पाकिस्तान को एक्सपोज किया है ईरान ने जहां ईरान की तरफ से अब साफ तौर पर कह दिया गया है कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो भरोसे के लायक नहीं है और शांति समझौता करवाने के नाम पर पाकिस्तान खुद की जो ब्रांडिंग में लगा हुआ है। उसको भी अब ईरान ने तार-तार कर दिया है। ईरानी सांसद ने ही पाकिस्तान की पोल खोल कर रख दी है। दरअसल ईरान के सांसद इब्राहिम रियाजी ने खुलकर कह दिया है कि पाकिस्तान शांति वार्ता के लिए भरोसेमंद मध्यस्थ नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब पाकिस्तान खुद को ईरान और अमेरिका के बीच एक पुल के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है और लगातार खुद को पीसमेकर जैसी उपाधि देने की कोशिश में लगा है। इसे भी पढ़ें: हमले से भड़का अमेरिका, दे डाली ईरान के ऑयल इंफ्रा को उड़ाने की धमकीईरानी सांसद रिजाई ने साफ़ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान एक अच्छा पड़ोसी हो सकता है। लेकिन जब बात निष्पक्ष मध्यस्थ बनने की आती है, तो पाकिस्तान उस कसौटी पर खड़ा नहीं उतरता है। ईरानी सांसद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान अक्सर डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के इशारों पर चलता है और उनके फायदे को ध्यान में रखकर फैसले करता है। यानी सीधे तौर पर ईरान का मानना है कि पाकिस्तान बातचीत में बैलेंस नहीं रखता है और वह एक तरफ यानी अमेरिका की ओर झुका रहता है। इतना ही नहीं रिजाई ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान कई सारी अहम सच्चाइयों को दुनिया के सामने लाने से बचता है। उनके मुताबिक ऐसे मौके आए जब अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रस्तावों को पहले स्वीकार किया लेकिन बाद में पीछे हट गया। इसके बावजूद कि पाकिस्तान इन बातों को जानता था।इसे भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका को भेजा नया 'शांति प्रस्ताव', होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की पेशकश उसने कभी खुलकर उजागर नहीं किया। उन्होंने लेबनान और ब्लॉकेड एसेट जैसे मुद्दों का भी जिक्र करते हुए अमेरिका के कई कमिटमेंट पूरे नहीं करने पर पाकिस्तान की चुप्पी को भी साधा है। ये सारी बातें इब्राहिम रियाजी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखी। पाकिस्तान हमेशा से ही डबल गेम के लिए बदनाम रहा है। कुछ दिन पहले अमेरिकी मीडिया में भी एक रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें साफ तौर पर कहा गया था कि पाकिस्तान अमेरिका के लिए खतरा है। खासतौर पर पाकिस्तान का आर्मी चीफ आसिम मुनीर और अब ईरान भी सामने से खुलकर कह रहा है कि पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं है। पाकिस्तान ने पहले भी कई बार कई मौकों पर अपने फायदे और लालच के लिए कई देशों को धोखा दिया है। जिसमें सबसे पहला शिकार बनते हैं उसके मुस्लिम ब्रदरहुड के देश जहां वो पहले तो मुस्लिम उम्मा की बात करता है। लेकिन जैसे ही उसके फायदे या लालच की बात सामने आती है। वो मुस्लिम ब्रदरहुड को भी बेच देता है। ऐसे में ईरानी सांसद की तरफ से आया यह बयान सिर्फ पाकिस्तान की आलोचना नहीं है बल्कि एक बड़ा संकेत भी है कि आने वाले समय में हो सकता है कि ईरान और अमेरिका की बातचीत मुश्किल हो जाए क्योंकि पाकिस्तान जैसा मध्यस्थ किसी काम का नहीं। जहां रिपोर्ट्स में अमेरिका के लिए भी वो खतरा है तो वहीं अब ईरान को भी उसके ऊपर भरोसा नहीं है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज बंगाल में मेरी आखिरी चुनावी रैली...अब सीधे शपथग्रहण में आऊंगा, फुल कॉन्फिडेंस के साथ बोले पीएम मोदी
    Next Article
    300 सेकेंड में 96 ड्रोन, China के Atlas ने क्यों बढ़ाई भारत समते दुनिया की चिंता?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment