Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खजनी सीट पर भाजपा से श्रीराम चौहान पहली पसंद:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार रूपावती बेलदार; बसपा से विद्यासागर उर्फ छोटू

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर जिले की खजनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक श्रीराम चौहान को जनता ने पसंद नहीं किया है। दैनिक भास्कर के सर्वे में 67 प्रतिशत लोगों का मत है कि उन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि भाजपा से उम्मीदवार के रूप में वह पहली पसंद हैं। इस सीट पर पार्टी के रूप में पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर सपा और तीसरे पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा से पहली पसंद मौजूदा विधायक श्रीराम चौहान हैं। उन्हें 31 प्रतिशत लोगों का साथ मिला है। दूसरे नंबर पर पूर्व विधायक संत प्रसाद बेलदार हैं। उन्हें 27 प्रतिशत लोगों ने अपना समर्थन दिया है। शशि चौहान तीसरे नंबर पर हैं, उन्हें 12 प्रतिशत लोगों का साथ मिला है। गिरजेश भास्कर चौथे नंबर पर हैं, उन्हें 10 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। राम आशीष बेलदार पांचवे स्थान पर हैं, उन्हें 5 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। 15 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो भाजपा से किसी और को प्रत्याशी बनाना चाहते हैं। सपा से रूपावती बेलदार पहली पसंद हैं। उन्हें 55 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। घनश्याम राव दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 20 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। 6 प्रतिशत लोग गोरख चौहान को चाहते हैं, वह तीसरे नंबर पर हैं। 19 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो सपा से किसी और को उम्मीदवार के रूप में देखना चाहते हैं। बसपा से विद्यासागर उर्फ छोटू पहली पसंद हैं। उन्हें 41 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। दूसरे नंबर पर महानंद गौतम हैं, जिन्हें 25 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। डा. रामसमुझा तीसरे नंबर पर हैं, उन्हें 18 प्रतिशत लोगों ने अपना समर्थन दिया है। 16 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो बसपा से किसी और को उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में हादसे में महिला की मौत:लोगों ने हाईवे जाम किया, पुलिस से हुई तकरार, खींचकर सड़क से हटाया
    Next Article
    खागा सीट पर सपा से रामतीर्थ पहली पसंद:कांग्रेस से ओमप्रकाश, बसपा से विनोद गौतम पसंदीदा, विधायक कृष्णा पासवान का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment