Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खागा सीट पर सपा से रामतीर्थ पहली पसंद:कांग्रेस से ओमप्रकाश, बसपा से विनोद गौतम पसंदीदा, विधायक कृष्णा पासवान का क्या हुआ जानिए

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले की खागा सीट पर भाजपा विधायक कृष्णा पासवान को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर सर्वे के अनुसार, 79% जनता का मत है कि उन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। इस सीट पर पार्टी के रूप में भाजपा पहली पसंद है, जबकि सपा दूसरे, बसपा तीसरे और कांग्रेस चौथे स्थान पर है। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में रेखा सरोज को 61% जनता ने पसंद किया है। मौजूदा विधायक कृष्णा पासवान को 24% जनता ने पसंद किया, जबकि सुरेंद्र सोनकर और पुष्पा पासवान को 5-5% जनता ने पसंद किया। अन्य उम्मीदवारों को 5% जनता ने चुना। समाजवादी पार्टी में रामतीर्थ वर्मा को 44% जनता ने अपनी पसंद बताया। रत्नेश रत्ना को 32% और इंदल सिंह को 11% जनता ने पसंद किया। अन्य उम्मीदवारों को 13% जनता ने चुना। बहुजन समाज पार्टी की पहली पसंद विनोद गौतम रहे, जिन्हें 34% जनता ने चुना। सिपाही लाल को 28% और डॉ. दीप गौतम को 24% जनता ने पसंद किया। अन्य उम्मीदवारों को 14% जनता ने चुना। कांग्रेस पार्टी में ओम प्रकाश गिहार को 60% जनता ने पसंद किया। प्रकाश पांडेय और कलीम उल्ला को 20-20% जनता ने अपनी पसंद बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खजनी सीट पर भाजपा से श्रीराम चौहान पहली पसंद:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार रूपावती बेलदार; बसपा से विद्यासागर उर्फ छोटू
    Next Article
    रायबरेली में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, किया प्रदर्शन:SDO चेंबर में घुसकर की नारेबाजी, सुधार की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment