Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ताओं ने माहपुर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय का विरोध किया:कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

    2 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय को माहपुर में स्थापित किए जाने का विरोध किया है। संगठन ने इसे कलेक्ट्रेट परिसर में ही बनाए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में सोमवार को अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। संगठन के अध्यक्ष श्रीराम पटेल ने बताया कि फतेहपुर तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए नगर पालिका द्वारा राजस्व ग्राम माहपुर में भूमि आवंटित की गई है। यह स्थान जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। अधिवक्ताओं का कहना है कि कलेक्ट्रेट परिसर में पर्याप्त खाली भूमि उपलब्ध है, जहां कार्यालय का निर्माण आसानी से कराया जा सकता है। भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की आशंका उन्होंने आगे बताया कि संगठन पिछले तीन वर्षों से लगातार कलेक्ट्रेट परिसर में ही कार्यालय स्थापित करने की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अधिवक्ताओं का तर्क है कि दूरस्थ स्थान पर कार्यालय बनने से किसानों और आम लोगों को भारी परेशानी होगी, साथ ही भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की आशंका भी बढ़ जाएगी। अधिवक्ताओं ने जनहित में माहपुर के प्रस्ताव को तत्काल निरस्त कर सब रजिस्ट्रार कार्यालय को कलेक्ट्रेट परिसर में ही स्थापित करने की मांग की है। इस दौरान विनोद यादव, राजकरण, रामकिशोर, संदीप कुमार साहू, कृष्ण कुमार, सत्येंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, रमेश चंद्र सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा चिल्ला एलिवेटेड का 45 % काम पूरा:लखनऊ से अधिकारियों ने ली प्रगति रिपोर्ट, दिसंबर 2027 में होगी पूरी; 2 लाख लोगों को फायदा
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:परिजन बोले- बहन की शादी के लिए दोस्त के साथ गिलास लेने निकला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment