Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश का 12वां सबसे गर्म शहर वाराणसी:42.2°C पारा, घाटों पर पसरा सन्नाटा; चिड़ियाघर में जानवरों को दिया जा रहा खीरा-ककड़ी

    4 hours ago

    2

    0

    प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से वाराणसी तप रहा है। बीते तीन दिनों की तरह गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 26 अप्रैल तक बनी रह सकती है, जबकि 28 अप्रैल को हल्की बारिश या बूंदाबांदी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। अधिकतम तापमान के आधार पर वाराणसी बुधवार को प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर प्रयागराज रहा, जहां तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में चौथा, देश में 12वां सबसे गर्म शहर वहीं देशभर में वाराणसी 12वां सबसे गर्म शहर रहा। सबसे ज्यादा तापमान ओडिशा के झारसुगुड़ा में 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बढ़ती गर्मी का असर बाजारों पर भी दिखा, जहां दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। मिनी जू में जानवरों के लिए बदली डाइट गर्मी का असर सारनाथ मिनी जू में भी देखने को मिल रहा है। यहां हिरण और बारहसिंगा को लू से बचाने के लिए खरबूजा, ककड़ी और खीरा खिलाया जा रहा है। पक्षियों और अन्य जानवरों की डाइट में भी बदलाव किया गया है, ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके। पानी का छिड़काव और विशेष इंतजाम वन दरोगा रामदत्त सिंह के अनुसार मिनी जू में मौजूद हिरण, बारहसिंगा समेत अन्य जानवरों को बचाने के लिए समय-समय पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। उनके पीने के पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। डियर पार्क में हिरणों को हरी घास, नीम के पत्ते और सप्ताह में तीन दिन खरबूजा, ककड़ी व खीरा दिया जा रहा है, ताकि शरीर का तापमान नियंत्रित रखा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस लाइन में क्वार्टर की छत का हिस्सा गिरा:गाजियाबाद में पुराने मकानों की छत हुई जर्जर, लंबे समय से नहीं हुए रिपेयर
    Next Article
    Assembly Election 2026 Live: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक लगभग 18% वोटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment