Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो दिन में दो जवानों की हार्ट अटैक से मौत:दोनों की पश्चिम बंगाल चुनाव में लगी थी ड्यूटी, एक की ट्रेन-दूसरे की स्टेशन पर मौत

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर जा रहे दो जवानों की दो दिन में हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक जवान हाथरस का रहने वाला था और दूसरा उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का था। एक जवान की मौत ट्रेन में सोते समय हो गई। दूसरा जवान ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर खड़ा था, जहां उनकी हालत बिगड़ गई। जीआरपी टीम तुरंत सरकारी एम्बुलेंस से जवान को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक जवान का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि दूसरे के परिजन रामपुर पहुंच चुके हैं। अब विस्तार से पढ़िए पहली घटना हेड कांस्टेबल तारा सिंह (41) की तैनाती नैनीताल जिले के रामनगर स्थित इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) में थी। वह मूलरूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के थाना पांडा के रहने वाले थे। पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर उनकी ड्यूटी लगी थी। गुरुवार देर रात अपने अन्य साथियों के साथ भीलवाड़ा से रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें हरिद्वार से आने वाली एक स्पेशल ट्रेन में सवार होकर पश्चिम बंगाल जाना था। इस ट्रेन से उत्तराखंड की लगभग पांच कंपनियां चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हो रही थीं। सामान लेकर ट्रेन में चढ़ने की थी तैयारी शुक्रवार सुबह जैसे ही ट्रेन रामपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तारा सिंह अपना सामान लेकर उसमें सवार होने जा रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गए। मौके पर मौजूद उनके साथी सिपाहियों और जीआरपी टीम ने तुरंत सरकारी एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात मेडिकल ऑफिसर ने जांच के बाद तारा सिंह को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन ने तत्काल ही सिपाही की मौत का मेमो बनाकर संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। जीआरपी सब इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तराखंड से रामपुर पहुंचे परिजन परिजनों को घटना की सूचना दी गई है और वे रामपुर पहुंच चुके हैं। तारा सिंह के भतीजे सूरज सिंह भी सेना में हैं। उन्होंने बताया कि तारा सिंह के परिवार में पत्नी, 17 साल का बेटा और 11 साल की बेटी हैं। उनके पिता शेर सिंह भी भारतीय सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि चाचा को पहले कोई बीमारी नहीं थी, अचानक कैसे तबीयत बिगड़ी समझ नहीं आया। सेना के असिस्टेंट कमांडेंट भी पहुंचे IRB के असिस्टेंट कमांडेंट बी.एस. भाकुनी रामपुर पहुंचे। मृतक तारा सिंह के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से मृतक के अंतिम संस्कार हेतु 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वहीं तत्काल एक लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त मृतक के परिजनों को एक्सीडेंटल क्लेम, ग्रेच्युटी और पेंशन का लाभ नियमानुसार दिया जाएगा। साथ ही, परिवार के एक सदस्य को मृतक आश्रित के रूप में सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाएगी। भाकुनी ने बताया कि तारा सिंह को अंतिम विदाई पूरे सम्मान के साथ दी जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद शव को परिजनों के साथ उनके गांव ले जाया जाएगा। अब दूसरी घटना पढ़िए… हाथरस के रहने वाले अजय कुमार (56) बीएसएफ की 134वीं बटालियन में जम्मू-कश्मीर में ASI के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी भी पश्चिम बंगाल चुनाव में लगी हुई थी। वह मंगलवार को अपनी बटालियन के साथ जम्मू-कश्मीर से ट्रेन द्वारा कोलकाता के लिए रवाना हुए थे। गुरुवार को यात्रा के दौरान वह ट्रेन में अचेत अवस्था में पाए गए। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत झारखंड के हजारीबाग जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से उनकी मौत होने की पुष्टि हुई है। हाथरस में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर हाथरस शहर के मोहल्ला ओडपुरा स्थित घर पर लाया गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पत्थर वाली श्मशान गृह ले गए। यहां बीएसएफ की टुकड़ी और स्थानीय पुलिस की टुकड़ी ने शोक शस्त्र की रस्म अदा की और उन्हें अंतिम विदाई दी। अजय कुमार के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां कल्पना और सपना हैं। एक बेटा अमर है, जोकि मारुति सुजुकी गुड़गांव में जॉब करता है। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। बेटे अमर ने बताया कि पापा 8 दिन पहले ही छुट्‌टी पर घर आए थे। ट्रेन में अपने साथियों के साथ चुनाव ड्यूटी में जा रहे थे, रास्ते में हार्ट अटैक आया और मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों ने भी जवान को श्रद्धांजलि दी। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें……….. रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने लैब टेक्नीशियन की हत्या की:सीतापुर में रात 2 बजे वारदात, लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी यूपी के सीतापुर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने गुरुवार देर रात 2 बजे लैब टेक्नीशियन की हत्या कर दी। आरोपी शिवेश सिंह (40) ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सतीश यादव (35) के सिर में गोली मारी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लैब रिटायर्ड पुलिसकर्मी की ही है। गुरुवार रात उसका सतीश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इससे बौखलाया अपने पिता के कमरे में गया। अटैची जलाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ सेंट्रल मार्केट: सपा का प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन:पार्टी ने नेता जीतू नागपाल को धमकाने और नोटिस देने का आरोप लगाया
    Next Article
    फर्रुखाबाद में तीन दुकानों में चोरी:हथियापुर में कपड़ा और सराफा से लाखों के समान गायब, सीओ सिटी ने की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment